News in English:
Location: | Gangashahar |
Headline: | Function Held At Acharya Tulsi Samadhi Stal To Pay Tribute |
News: | Sadhvi Mohan Kumari, Sadhvi Kanchan Kumari, Sadhvi Amit Prabha and Sadhvi Kavylata shared their experience of life with Acharya Tulsi. Sadhvi Surabhi Prabha and Sadhvi Jyotiyasha presented song. Muni Shanti Kumar, Muni Shreyans Kumar and Muni Malyaj Kumar also expressed their view. |
News in Hindi:
गीतिका में बताए अवदान- ‘आचार्य तुलसी के अवदान से हुआ विश्व कल्याण, विश्व कल्याण.
आचार्य तुलसी के 15वें महाप्रयाण दिवस पर
गंगाशहर स्थित तुलसी समाधि स्थल पर प्रवचन देती साध्वी।
बीकानेर 19 जून 2011 जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो
साध्वी जयश्री की गीतिका ‘आचार्य तुलसी के अवदान से हुआ विश्व कल्याण, विश्व कल्याण...’ से आचार्य तुलसी समाधिस्थल शनिवार को गुंजायमान हो रहा था। मौका था आचार्य तुलसी के 15वें महाप्रयाण दिवस पर आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित प्रवचन ‘आचार्य तुलसी कृतित्व एवं व्यक्तित्व’का। साध्वी वृंद के मंगलाचरण से शुरू हुए प्रवचन में साध्वी मोहन कुमारी, साध्वी कंचन कुमारी, साध्वी रतनश्री, साध्वी अमित प्रभा और साध्वी काव्य लता की ओर से आचार्य तुलसी के जीवन पर आधारित संस्मरणों पर तैयार ‘तुलसी की कहानी, साध्वियों की जुबानी’ में रोचक प्रसंग सुनाए। इसके बाद साध्वी सुरभिप्रभा, ज्योतियशा ने सामूहिक गीतिका प्रस्तुत की। गोष्ठी में मुनिवृंद मुनि शांतिकुमार, श्रेयांस मुनि, मलयज मुनि ने भी विचार व्यक्त किए। संस्था के पूर्व मंत्री सोहनलाल बैद ने आचार्य महाश्रमण के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम संयोजक आसकरण ने बताया कि शाम को आशीर्वाद भवन में आयोजित धम्म जागरण में कलाकारों ने आचार्य तुलसी पर बने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में धर्मेंद्र बोथरा, राजेश बोथरा, नवकार मंडल, डाकलिया बंधु, चैनरूप छाजेड़, कन्या मंडल, मगन कोचर, रोशन बाफना, मोहित पटवा, सुनील पारख, तेरापंथ युवक परिषद के मनोज छाजेड़ करणीदान रांका और सोनू कुमारी छलाणी के साथ साथ साध्वी वृंद ने भी गीतिकाओं की प्रस्तुति दी।
इनका हुआ अभिनंदन
आचार्य तुलसी के 15वें महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष्य में तीन जनों का अभिनंदन किया गया। आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जसकरण चौपड़ा ने पूर्व अध्यक्ष सुमेर मल दफ्तरी, पूर्व मंत्री सोहनलाल बैद और प्रोफेसर सुमेरचंद जैन का अभिनंदन किया।