Location: | Kelwa |
Headline: | Impressed By Simplicity Of Acharya Mahashraman ► Dr. A.P.J. Abdul Kalam |
News: | Dr. A.P.J. Abdul Kalam said he is impressed by simplicity of Acharya Mahashraman. He remembered Acharya Mahaprajna and felt oneness with him. Science think about materialism and spirituality think for welfare of human. Science and spirituality jointly can give new direction for development to nation. |
आचार्य महाश्रमण की सादगी से प्रभावित हूं- एपीजे अब्दुल कलाम
केलवा 23 JULY 2011 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो सेवा
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा कि वे आचार्य महाश्रमण की सादगी से प्रभावित हैं। उन्होंने आचार्य महाप्रज्ञ के साथ भी अपना एकत्व भाव बताया। कलाम ने केलवा में आचार्य तथा सह वृत मुनियों से चर्चा के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि विज्ञान पदार्थ के बारे में चर्चा करती है और और अध्यात्म क्षमता के विकास, मानव कल्याण के लिए कार्य करता है। दोनों के चिंतन से एकता, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। इनकी समन्वयता से ही देश के विकास को नई दिशा मिल सकती है।