14.10.2015 ►TMC ►Terapanth Center News

Published: 14.10.2015
Updated: 04.01.2016

Update

🌍आज की प्रेरणा 🌍......
प्रवचनकार - आचार्य श्री महाश्रमण.....
प्रवचनस्थल - विराटनगर,१४.१०.१५.....
साक्षात श्रवण से प्राप्त –
आर्हत वाड्मय में एक शब्द आता है - परिक्ख भाषी | हमारी दुनियां में भाषा का बड़ा महत्व है| अनंत प्राणी ऐसे हैं जो भाषा की क्षमता के आभाव में बोल नहीं सकते | कुछ प्राणियों की भाषा को हम समझ नहीं पाते| विभिन्न देशों व प्रांतों की भाषा को भी दुसरे देश व प्रांतों के लोग समझ नहीं सकते| व्यवहार जगत के लिए भाषा बोलनी जरूरी होती है| बात को लम्बाना व सारहीन बोलना भाषा का एक विष है| भाषा के चार गुण भी होते है - पहला मित्त भाषिता, अर्थात उतना ही बोलो जितना जरूरी हो| भाषा का दूसरा गुण है - मिष्ट भाषिता अर्थात जो बोलो मधुर बोलो| अप्रिय सत्य भी मत बोलो| मीठा बोलना एक प्रकार का वशीकरण मंत्र है| स्वभाव को बदलों,स्थान को बदलने के क्या होगा| भाषा का तीसरा गुण - सत्य भाषिता | सत्य बोलें, यदि ऐसा न कर सकें तो झूठ बोलने से तो मौन रहना ही अच्छा है| बोलते हुए भी न बोलना व मौन रहना,यह वाणी की उनोदरी है| चौथा गुण - परिक्ष भाषिता बोलने से पहले सोचो तब बोलो पहले तोलो तब बोलो| आदमी विचारपूर्वक बोलने का अभ्यास रक्खे| वाणी से पवित्र सूत्रों का पाठ हो व उसमें भी तन्म- यता जुड़ जाए तो विशेष बात है| वाणी-संयम मौन ही का एक रूप है | हम वक्ता न भी बन सकें तो वाकपटु तो बनें ही| अपेक्षा है– भाषा के सम्यक प्रयोग की ओर हमारा ध्यान केन्द्रित हो|
दिनांक - १४ अक्तुबर, २०१५

Update

Source: © Facebook

शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी के मंगल सान्निध्य से प्रवचनकालीन झलकियाँ।
दि.14.10.2015

Download this app: ➡"https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tmc.news"

Source: © Facebook

News in Hindi

Source: © Facebook

Sources
Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. TMC
  2. आचार्य
Page statistics
This page has been viewed 467 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: