16.10.2015 ►TMC ►Terapanth Center News

Published: 16.10.2015
Updated: 04.01.2016

Update

Source: © Facebook

Source: © Facebook

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tmc.news

Source: © Facebook

Update

🌍आज की प्रेरणा 🌍
प्रवचनकार - आचार्य श्री महाश्रमण
प्रवचनस्थल - विराटनगर, १५.१०.१५
प्रस्तुति - साक्षात श्रवण के माध्यम से..
आर्हत वाड्मय में कहा गया है - जैन शासन में चतुर्विध संघ होते हैं | जिन्हें हम चार तीर्थ भी कहते हैं| तीर्थंकर चार तीर्थ की स्थापना करने वाले होते | ये चार तीर्थ चार स्तम्भ के समान होते हैं जिन पर यह संघ टिका हुआ होता है | सुक्ति मुक्तावली में कहा गया है - जैसे रत्नों का स्थान रोहिणी पर्वत, आकाश तारों का, स्वर्ग कल्पवृक्ष का, कमल सरोवर का, समुद्र जल का स्थान होता है वैसे ही जिनशासन गुणों का स्थान होता है | उसमें जो गुण बिराजमान हैं, हम उन गुणों की पूजा करें | श्रावक श्रामणोपासक होते हैं | प्रभु की उपासना का मुख्य श्रोत हमारे यहाँ मन को माना गया है, धूप दीप आदि को नहीं | हमारे यहाँ पंचांग प्रणति अर्थात अपने पांचों अंगों को झुकाकर उपासना की बात को उल्लेखित किया गया है| पांच अंग हैं - दो हाथ, दो पैर और मस्तक | श्रमण उपासना का पहला लाभ है - श्रवण | श्रवण से ज्ञान, ज्ञान से विज्ञान, फिर प्रत्याख्यान और फिर तप निर्जरा, फिर अयोग और तब फिर सिद्धि| धर्म का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए - जन्म-मरण से मुक्त होना | भगवान महावीर ने स्वप्न में दो मालाएँ देखी, एक बड़ी दूसरी छोटी | बड़ी माला अनगार धर्म व छोटी माला आगार धर्म अर्थात साधु व श्रावक के रूप में प्रारूपित की गई | श्रावक के जीवन में श्रद्धा रहे | श्रद्धा - यथार्थ के प्रति, अर्हत के प्रति, गुरु वाणी के प्रति व तत्व के प्रति | श्रद्धा के साथ विवेक और त्याग प्रत्याख्यान की क्रिया भी होनी चाहिए | नमस्कार मंत्र हमारा प्राण मंत्र है इसका भी स्मरण हो व सामायिक का भी अभ्यास हो| सामायिक चाहे रोज हो या महीने में चार तीन या दो भी हो | बच्चों में अच्छे व धार्मिक संस्कारों का बीजारोपण जरूरी है|
दिनांक - १५ अक्टुबर, २०१५

Update

Source: © Facebook

करुणासागर आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य से प्रवचनकालीन झलकियाँ।
दि.16.10.2015

Downloadⓣⓜⓒapp ➡"https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tmc.news"

News in Hindi

Source: © Facebook

Sources
Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. TMC
  2. आचार्य
  3. ज्ञान
  4. तीर्थंकर
  5. निर्जरा
  6. पूजा
  7. महावीर
  8. श्रमण
Page statistics
This page has been viewed 517 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: