19.11.2015 ►Acharya Shri Vishudha Sagar ji ►News

Published: 19.11.2015
Updated: 19.11.2015

News in Hindi

Source: © Facebook

19//11//15
🌞🌞सुप्रभात🌞🌞
"णमो जिणाणं"
📖📖📖📖📖📖📖📖📖
📣📣विशुद्ध वाणी📣📣
अहो मुमुक्षुओं!!
"किसी जीव के दुःख को देखकर दुःख को दूर करने के भाव होना मैत्री भाव है मैत्री भाव से तात्पर्य गले लगना, हाथ मिलाना नहीं है बल्कि उसके दुःख को जानकर दुःख को दूर करना है। हे जीव!! जब तक कल्याण की भावना नही है तब तक पर का कल्याण नहीं कर पाओगे।।"
।।जो है सो है।।
।।जैनम् वचनम् सदा वंदे।।
👏👏👏👏👏👏👏👏👏
आज सुबह आचार्य भगवन 108 विशुध्द सागर महराज जी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हिंडोली जिला बूंदी में हुआ।।
👏👏👏👏👏👏👏👏👏
21//11//15 को इस युग के कुंद कुंद आचार्य भगवन,धर्म दिवाकर, चर्या प्रभाकर, अध्यात्म मूर्ति, श्रमण संस्कृति के उन्नायक, तार्किक शिरोमणि, नमोस्तु शासन के उद्योतक, चर्या शिरोमणि आचार्य भगवन 108 विशुद्ध सागर जी महराज जी का 25वां मुनि दीक्षा दिवस है।वह दिन 21//11//1991 को ऐलक यशोधर सागर जी को बुंदेल खंड के प्रथम आचार्य, वात्सल्य मूर्ति, गणाचार्य 108 विराग सागर जी के करकमलो से अतिशय क्षेत्र श्रेयांसगिरि जिला पन्ना(म.प्र) में मुनि श्री विशुद्ध सागर जी की दीक्षा हुई थी।। आचार्य भगवंत के चरणों में रहकर मुनि श्री ज्ञानार्जन किया और जगह जगह पर चार्तुमास करके जिन धर्म की प्रभावना की और नमोस्तु शासन को जयवंत किया।।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇
आचार्य गुरुदेव विराग सागर जी के लिए समर्पित पन्तियाँ
🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾
" संसार में गुरु कृपा सबसे निराली"
होली यही दशहरा यही यह ही दीवाली
जो शिष्य है,वह सदैव ऋणी रहेगा।।
निर्वाण प्राप्त कर ही,ऋण ये चुकेगा।।
🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾
आचार्य भगवन विशुध्द सागर जी के लिए समर्पित
"शत शत वर्ष जियो तुम
तन से प्राण अमरता पाये
जब तक सूरज चन्दा नभ में
हम प्रशस्तियाँ गायेँ।।"
गुरुचरणों में कोटिश नमन
हम सभी यही कामना करते है कि गुरुदेव ऐसे ही जिन शासन नमोस्तु शासन को जयवन्त करते रहे।।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
।। नमोस्तु शासन जयवंत हो।।
।।धरती के देवताओं की जय हो।।
🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾
।।नमोस्तु शासन संघ।।
।।गुरु विशुध्द भक्त परिवार।।
।।श्रमण संस्कृति सेवा समिति।।
वैभव@@ मनीष(मोना)@@अनुराग 🙏🙏जय जिनेद्र🙏🙏
19//11//15
धरती के देवता आचार्य भगवन 108 विशुध्द सागर जी महाराज का ससंघ हिडोंली नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।

Sources

Acharya shri Vishudha sagar ji
Acharya Vishudha Sagar

Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Digambar
      • Acharya Vishudha Sagar
        • Share this page on:
          Page glossary
          Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
          1. आचार्य
          2. दशहरा
          3. भाव
          4. श्रमण
          5. सागर
          Page statistics
          This page has been viewed 920 times.
          © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
          Home
          About
          Contact us
          Disclaimer
          Social Networking

          HN4U Deutsche Version
          Today's Counter: