Update
🌏 आज की प्रेरणा 🌍प्रवचनकार - आचार्य श्री महाश्रमण
प्रस्तुति - अमृतवाणी
संप्रसारण - संस्कार चैनल के माध्यम से --
आर्हत वाड्मय में कहा गया है - आदमी स्वयं सत्य की खोज करे व सबके साथ मैत्री करे | हमारी दुनियां में सम्प्रदाय से भी अधिक महत्व सत्य का है | सम्प्रदाय एक साधन है, पर साध्य है, सत्य का साक्षात्कार| नाक सदा भाल के नीचे होता है वैसे ही सम्प्रदाय का स्थान सच्चाई से नीचे ही होता है| आदमी सदा यथार्थ की खोज में रहे| सत्य व सम्प्रदाय में यदि एक का चुनाव करना हो तो सच्चाई का चुनाव करें | भारत विभिन्नताओं का देश है जहाँ अनेकता में एकता है | पर सच्चाई सबके लिए काम्य है | गायों के शरीरों का रंग भिन्न भिन्न होते हुए भी सबके दूध का रंग सफ़ेद होता है, वैसे ही सच्चाई सबके लिए एक है| हम भेद में छिपे अभेद को खोजें | अँगुलियों का आकर अलग-अलग पर जुडी हुई होती हैं एक हाथ से | उसी प्रकार सम्प्रदाय अंगुलियाँ और सत्य हाथ | लिफाफा और पत्र की बात करें तो पत्र शून्य लिफाफे की तरह सत्य शून्य सम्प्रदाय का महत्व नहीं होता | शरीर का रंग अलग अलग पर रक्त सबका लाल, वैसे ही सम्प्रदाय अलग पर सत्य सबके लिए एक | उपदेशों के स्वीकरण के बिना धर्म की वेशभूषा से हमारा कल्याण नहीं हो सकता |
दिनांक - २४ फरवरी २०१६, बुधवार
Update
Source: © Facebook
💠लगभग 12 किलोमीटर विहार करके पूज्य गुरुदेव आज विधाननगर पधारे।
💠भव्य प्रवेश एवं कार्यक्रम के मनोरम दृश्य।
#AcharyaMahashraman #AhimsaYatra #terapanth #westbengal #tmc #news #boudh
Source: © Facebook
★ गुरुवर के अमृत वचन ★
#AcharyaMahashraman #terapanth #spiritual #quotes #tmc
News in Hindi
Source: © Facebook
पूज्य गुरुदेव के सान्निध्य में 'अणुव्रत अभ्यास पुस्तिका' का वितरण किया गया।
#Acharyamahashraman #terapanth #AhimsaYatra #westbengal #tmc #news #siliguri
Source: © Facebook