17.06.2016 ►TSS ►Terapanth Sangh Samvad News

Published: 17.06.2016
Updated: 09.01.2018

Update

Source: © Facebook

18 जून का संकल्प

उजली तेरस मनाते हम आर्य भिक्षु के नाम ।
जानना-समझना भिक्षु को है सच्चा सलाम ।।

📝 धर्म संघ की तटस्थ एवं सटीक जानकारी आप तक पहुंचाए
🌻"तेरापंथ संघ संवाद"🌻

Update

💢⭕💢⭕💢⭕💢⭕💢⭕
आचार्य तुलसी की कृति....."श्रावक संबोध"

गतांक से आगे......

📝 श्रृंखला-41 📝

अणुव्रत

लय - लावणी

35 - हैं पाँच अणुव्रत प्रथम अहिंसा वाणी,
हन्तव्य न इसमें निरपराध त्रस प्राणी।
स्थावर की सीमा, व्रत व्यापक बन पाए,
आतंकवाद का अंत स्वयं आ जाए।।

अर्थ - बारह व्रतों में प्रथम पांच व्रत अणुव्रत कहलाते हैं। इसमें पहला अणुव्रत अहिंसा है। इसके अनुसार कम-से-कम निरपराध त्रस-चलने फिरने वाले प्राणियों का हनन नहीं होना चाहिए। श्रावक के लिए स्थावर जीवों की हिंसा से सर्वथा बच पाना कठिन है, पर उसकी सीमा की जा सकती है।
अहिंसा अणुव्रत को व्यापक बना दिया जाए तो आतंकवाद की समस्या का समाधान अपने आप हो सकता है। क्योकि इस व्रत की स्वीकृति के फलस्वरूप निरपराध मनुष्यों की हत्या सहज रूप में प्रतिबन्धित हो जाती है।

भाष्य - धार्मिक व्यक्ति अहिंसानिष्ठ होता है। वह अहिंसा के आधार पर जीना चाहता है। किंतु एक गृहस्थ का जीवन हिंसा के बिना चल नहीं सकता। ऐसी स्थिति में श्रावक क्या करें? भगवान महावीर ने श्रावक के लिए अहिंसात्मक जीवन की विधि बतलाते हुए कहा - श्रावक अपने जीवन का प्रारम्भ अहिंसा की न्यूनतम भूमिका से करे। वह आवश्यक हिंसा का परीहार करे, हिंसा के अल्पीकरण का मार्ग अपनाए। उसके लिए अहिंसा की न्यूनतम भूमिका है - चलने- फिरने वाले निरपराध प्राणी का संकल्पपूर्वक वध नहीं करना।

उक्त भूमिका में अहिंसा के आदि बिंदु का स्पर्श हुआ है। उसमें प्रमुख रूप से तीन अपवाद रखे गए हैं - संकल्पपूर्वक, निरपराध और त्रस प्राणी।

इन तीनों के अपवादों का संक्षिप्त स्वरूप जानने के लिए देखिए हमारी अगली पोस्ट...
प्रस्तुति - 🌻 *तेरापंथ संघ संवाद* 🌻
💢⭕💢⭕💢⭕💢⭕💢⭕

Update

Source: © Facebook

👉 आचार्य तुलसी अंतर्राष्ट्रीय लघु फिल्म समारोह 18-19 जून को बीकानेर में

आयोजक - 🌿आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान केंद्र 🌿

प्रसारक - 🌻तेरापंथ संघ संवाद🌻

Source: © Facebook

👉 भिलाई - जीवन विज्ञान सेमिनार का आयोजन

प्रस्तुति - 🌻तेरापंथ संघ संवाद🌻

News in Hindi

Source: © Facebook

👉 सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति का संदेश देती "अहिंसा यात्रा" का आज का पड़ाव 'बकुलियाघाट'
👉 आज का विहार लगभग 14.6 किमी
👉 बारिश के कारण विहार देरी से
👉 आज के विहार के कुछ मनोरम दृश्य..

दिनांक:- 17-06-2016

📝 धर्म संघ की तटस्थ एवं सटीक जानकारी आप तक पहुंचाए
🌻"तेरापंथ संघ संवाद"🌻

👉 *तेरापंथ संघ संवाद* के लिए गौरवशाली क्षण -
⚡ "तेरापंथ संघ संवाद" बोर्ड सदस्य *श्री अशोक संचेती*"आचार्य तुलसी लघु फ़िल्म समारोह" के निर्णायक मनोनीत
👉 आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान ने की *आचार्य तुलसी लघु फ़िल्म समारोह* के निर्णायक मण्डल की घोषणा

प्रस्तुति - 🌻तेरापंथ संघ संवाद🌻

Source: © Facebook

Source: © Facebook

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. अशोक
  2. आचार्य
  3. आचार्य तुलसी
  4. महावीर
Page statistics
This page has been viewed 472 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: