18.07.2016 ►Muni Tarun Sagar ►News

Published: 18.07.2016
Updated: 19.07.2016

Update

Source: © Facebook

गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव का सीधा प्रसारण कल सुबह 8:30 बजे से पारस और आस्था चैनल पर ।।।

Source: © Facebook

🙏 🙏 *गुरुपूर्णिमा* 🙏🙏

हर साल आती है
*गुरुपूर्णिमा।*

शिष्यत्व का ध्यान कराती है
*गुरुपूर्णिमा।*

गुरु का स्मरण कराती है
*गुरुपूर्णिमा।*

शिष्यों को वादे याद दिलाती है
*गुरुपूर्णिमा।*

शिष्य की निष्ठा का प्रमाण है
*गुरुपूर्णिमा।*

शिष्य की श्रद्धा की सम्पूर्णता है
*गुरुपूर्णिमा।*

सद्गुरु के वरदानों का उत्सव है
*गुरुपूर्णिमा।*

सद्गुरु केआशीषो का महोत्सव है
*गुरुपूर्णिमा।*

गुरु के सान्निध्य की अनुभूति है
*गुरुपूर्णिमा।*

गुरु सामीप्य का बोध है
*गुरुपूर्णिमा।*

शिष्यत्व के जागरण का उत्सव है
*गुरुपूर्णिमा।*

पूर्ण समर्पण का महोत्सव है
*गुरुपूर्णिमा।*

आत्मस्वरूप का ज्ञान कराती है
*गुरुपूर्णिमा।*

देहाभिमान को दूर करती है
*गुरुपूर्णिमा।*

श्रद्धा निष्ठा से गुरुमय बनाती है
*गुरुपूर्णिमा।*

गुरु भक्ति का सावन लाती है
*गुरुपूर्णिमा।*

भाव संवेदना जगाने आती है
*गुरुपूर्णिमा।*

शिष्य में देवत्व जगाती है
*गुरुपूर्णिमा।*

दिव्य अनुदान वरदान बरसाती है
*गुरुपूर्णिमा।*

गुरु के स्नेह की याद दिलाती है
*गुरुपूर्णिमा।*

💢💢💢💢💢💢💢💢💢

Source: © Facebook

News in Hindi

Source: © Facebook

*आचार्यश्री के रंग में रंगा भोपाल*

*शिवराज बोले मेरे रहते प्रदेश की आंगनवाडिय़ों में नहीं बटेगा अंडा*

भोपाल। आचार्य विद्यासागर जी महाराज की मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को भव्य और ऐतिहासिक अगवानी हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आचार्यश्री के चरण पखार कर उनकी अगवानी की और श्रीफल भेंट कर उनसे भोपाल में चातुर्मास का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने एक बार पुन: घोषणा की कि उनके मुख्यमंत्री रहते मध्यप्रदेश की किसी भी आंगनवाड़ी अथवा स्कूल में अंडा या मांसाहार नहीं परोसा जाएगा। आचार्यश्री की अगवानी में अनेक मंत्री, विधायक और सभी धर्म और समाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर आचार्यश्री ने कहा कि स्वकल्याण के लिए तो सभी लगें हैं, लेकिन दूसरों के कल्याण में लगे लोगों की दरिद्रता दूर होती है।

आचार्य विद्यासागर जी महाराज सोमवार को भानपुर से लगभग 15 किलोमीटर पदविहार कर हबीबगंज जैन मंदिर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डीबी माल के सामने आचार्यश्री का पाद प्रच्छालन कर उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री जयंत मलैया, स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह, राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, चिकित्सा शिक्षा मंत्री शरद जैन, संस्कृति मंत्री सुरेन्द्र पटवा, मंत्री पारस जैन, महापौर आलोक शर्मा, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा तथा दुनिया के सबसे बड़े मार्बल व्यापारी अशोक पाटनी, इत्र व्यवसायी प्रभात जैन, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत आदि ने भी भक्तिभाव से आचार्यश्री की अगवानी की।

*धर्मसभा*

हबीबगंज जैन मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्यश्री ने कहा कि प्रदेश की राजधानी में यहां पहले से ही विधानसभा चलती है वहां हमें धर्मसभा के लिए बुलाया गया है। आपका पुण्य प्रबल हुआ है। इसलिए संतों का आगमन यहां हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संबोधित करते हुए कहा कि आप बेशक संतों की तरह नियम में नहीं बंधे हैं, लेकिन जनता ने आपको जनादेश देकर कर्तव्य से बांधा है। आप कर्तव्य करिए तो जनता आपको आगे भी चुनाव जिताती रहेगी।

*नहीं बंटेगा अंडा*

धर्मसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आचार्यश्री को विश्वास दिलाया कि उनके रहते मध्यप्रदेश में किसी भी आंगनवाड़ी या स्कूल में अंडा अथवा कोई भी मांसाहार नहीं परोसा जाएगा। चौहान ने कहा कि अंडे देने की खबरें मीडिया में क्यों छपती हैं मुझे भी समझ नहीं आता। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे समय में जबकि लोग हिंसा के मार्ग पर आगे बढ़ गए हैं और अहिंसक लोग इतने क्रूर हो गए हैं कि ट्रक से कुचलकर लोगों को मारा जा रहा है। ऐसे में अहिंसा ही शांति का एक मात्र मार्ग है। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर जैसे संत ही ऐसे माहौल में राह दिखा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेशक राज्य सरकार ने आनंद मंत्रालय बनाया है, लेकिन वास्तव में जीवन में आनंद कैसे आएं इसका पाठ हमें आचार्यश्री ही पढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही आचार्यश्री के चरणों में बैठकर आनंद मंत्रालय के काम के बारे में उनसे राय लेंगे। मुख्यमंत्री ने आचार्यश्री को मप्र विधानसभा में प्रवचन हेतु भी आमंत्रित किया।

*आचार्यश्री की अगवानी में उमड़ा जन सैलाब*

*सभी धर्म,जाति के लोगों ने की श्रद्धा भक्ति से की अगवानी*

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सोमवार को आचार्य विद्यासागर जी महाराज के भक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। भानपुर से हबीबगंज तक जन सैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह द्वार सजाए गए, रांगोली बिछाई गई, पचरंगे झंडे फहराए गए और जय-जय गुरुदेव के नारों से आकाश गुंजायमान होता रहा। भोपाल और भोपाल के आसपास के नगरों से हजारों की संख्या में लोग संत की अगवानी को बेताब दिखाई दिए। आचार्यश्री को चल समारोह के रूप में लगभग 15 किलोमीटर दूर हबीबगंज तक लाया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग नारे लगाते हुए, भक्ति दिखाते हुए गुरू के साथ नंगे पांव चल रहे थे।

आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज लगभग 325 किलोमीटर दूर कुंडलपुर से पदविहार करते हुए भोपाल पहुंचे थे। भोपाल में सोमवार को सुबह 6 बजे नादरा बस स्टैण्ड पर हजारों लोगों ने आरती कर और पीले चावल फेंक कर आचार्य संघ की अगवानी की। भोपाल महापौर आलोक शर्मा सुबह 5 बजे ही आचार्यश्री की अगवानी के लिए भानपुर पहुंच गए थे और हबीबगंज तक वे पैदल आचार्यश्री के साथ चले। हमीदिया रोड पर गुरुद्वारे के सामने सिक्ख समाज ने आदर के साथ आचार्यश्री की आरती उतारी। भारत टॉकीज चौराहे पर मुस्लिम समाज ने मंच बनाकर और बैनर लगाकर भारी संख्या में एकत्रित होकर आचार्यश्री की अगवानी की। जेल पहाड़ी पर सिंधी समाज आचार्यश्री की अगवानी के लिए एकत्रित हुआ।

भोपाल जैन समाज के अध्यक्ष प्रमोद जैन हिमांशु, चातुर्मास समिति के मुख्य संयोजक राजेश जैन कोयलेवाले, कार्याध्यक्ष मनोज जैन एमके इंडिया, मीडिया प्रभारी रवीन्द्र जैन पत्रकार, जैन समाज के मनोहरलाल टोंग्या, नरेन्द्र जैन वंदना, आदित्य मनयां, पंकज जैन सुपारी, महेश सिंघई, पदमकुमार सेठी, सुनील जैन अरिहंत, आलोक पंचरतन, बिलासपुर से आए प्रमोद जैन, सागर से आए मुकेश जैन ढाना,अशोक नगर से आए विजय जैन धुर्रा, मुंबई से आए प्रमोद जैन, गंजबासौदा से आए सुरेन्द्र जैन आदि आचार्यश्री के साथ पूरे रास्ते पैदल चले। हबीबगंज जैन मंदिर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पवन जैन, भोपाल आईजी योगेश चौधरी, भोपाल एसएसपी रमन सिंह, भारतीय वन सेवा के अधिकारी अतुल जैन, राज्य वित्त सेवा के अधिकारी नितिन नांदगांवकर, भाजपा नेत्री सुधा मलैया ने आचार्यश्री की अगवानी की। आचार्यश्री की अगवानी में मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश से भी काफी संख्या में लोग भोपाल पहुंचे थे।

*सुरक्षा घेरे में चला संघ*

उत्तर भोपाल के पुलिस अधीक्षक अरविन्द सक्सेना ने स्वयं आचार्यश्री की अगवानी की व्यवस्थाएं संभाली थी। लगभग 100 से अधिक पुलिस वालों ने आचार्यश्री और ब्रह्मचारियों चारों और रस्से से गोला बनाया था। इसके बीच में आचार्यश्री मुस्कराकर सबको आशीर्वाद देते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरे रास्ते लोग सड़क बैठकर आचार्यश्री को प्रणाम कर रहे थे और नमोस्तु-नमोस्तु के स्वर सुनाई दे रहे थे। पुलिस ने इन 15 किलोमीटर दूर तक ट्राफिक डायवर्ट किया था।

*पहले दिन के आहार प्रमोद के यहां*

आचार्य विद्यासागर जी महाराज को पहले दिन आहार देने का सौभाग्य भोपाल जैन समाज के अध्यक्ष प्रमोद जैन हिमांशु और उनके बेटे प्रियंक जैन को मिला। प्रमोद हिमांशु के परिवार ने श्रद्धा भक्ति के साथ आचार्यश्री का पडग़ाहन किया, नवधा भक्ति पूर्वक उनकी पूजन की और आचार्यश्री को आहार कराया।

Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Digambar
      • Muni Tarun Sagar
        • Share this page on:
          Page glossary
          Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
          1. अशोक
          2. आचार्य
          3. गुजरात
          4. ज्ञान
          5. भाव
          6. महाराष्ट्र
          7. राजस्थान
          8. सागर
          Page statistics
          This page has been viewed 908 times.
          © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
          Home
          About
          Contact us
          Disclaimer
          Social Networking

          HN4U Deutsche Version
          Today's Counter: