News in Hindi
Love yourself. It is important to stay positive because beauty comes from the inside out.
Source: © Facebook
Source: © Facebook
23 वर्षीय अमेरिकन युवती जैन धर्म से प्रभावित होकर पहुंची भारत
उस 23 वर्षीय अमेरिकन युवती का नाम है गेला डेनिसन। वह सेनफ्रांसिस्को में रहती हैं। जैन धर्म से बेहद प्रभावित है। वह इस पर फैलोशिप लेकर अहमदाबाद पहुंची हैं। यहां आकर वह जैन धर्म पर गहरा अध्ययन कर रिसर्च कर रहीं हैं। इस समय वह सोला क्रास रोड पर स्थित जैन मंदिर में रहकर तत्व ज्ञान की शिक्षा ले रही है। स्कूल में एक लेशन से प्रभावित…
जब गेला छोटी थी, तब उसके कोर्स में एक पाठ जैन धर्म पर केंद्रित था। उससे वह काफी प्रभावित हुई। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान उसने जैन धर्म का गहराई से अध्ययन करने के लिए वह फैलोशिप लेकर अहमदाबाद आ गईं। इस समय पर्यूषण पर्व चल रहा है, इसलिए उसने एक दिन का उपवास भी रखा। अब वह थोड़ी-बहुत गुजराती भी बोल लेती हैं। यहां वह महाराज साहब के सान्निध्य में जैन धर्म का अनुसरण कर गहराई से अध्ययन कर रही हैं। गेला चार महीने तक गुजरात में रहने के बाद देश भर के जैन मंदिरों में जाकर वहां धर्म को और करीब से जानने का प्रयास करेंगी। अब वह नवकार मंत्र, 8 कर्म और 9 तत्वों के बारे में थोड़ा-बहुत जानने लगी है।
Source: © Facebook
Source: © Facebook
शहर के बीच नहीं होना चाहिए स्लॉटर हाउस, इस बारे में सीएम से करूंगा बात: पाठक
शहर के बीच अत्याधुनिक कत्लखाने (स्लॉटर हाउस) खोलने को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (स्वतंत्र प्रभार) और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री संजय पाठक ने कहा कि स्लॉटर हाउस शहरों के भीतर नहीं होने चाहिए। पाठक ने ये बात दिगंबर जैन संत आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की मौजूदगी में लोगों को संबोधित करते हुए कही। गौरतलब है कि आचार्यश्री का राजधानी में चातुर्मास चल रहा है। पाठक आज उनके दर्शन करने यहां पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि हालांकि ये बेहद संवेदनशील मुद्दा है और वे इस बारे में बहुत ज्यादा नहीं बोलना चाहते, पर उनका मानना है कि शहरों के बीच कत्लखाने नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करके इस बारे में बात करेंगे।
हाल ही में मंत्री बने पाठक ने कहा कि वे स्वयं 'ब्राम्हणपुत्र' हैं और उनका मानना है कि इस प्रकार की चीजें होनी ही नहीं चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ तो हम गौ को माता के रूप में पूजते हैं और दूसरी तरफ समाज में इस प्रकार की चीजों का भी अस्तित्व है।
Source: © Facebook