05.03.2017 ►TSS ►Terapanth Sangh Samvad News

Published: 05.03.2017
Updated: 14.09.2021

Update

♻❇♻❇♻❇♻❇♻❇♻

*श्रावक सन्देशिका*

👉 पूज्यवर के इंगितानुसार श्रावक सन्देशिका पुस्तक का सिलसिलेवार प्रसारण
👉 श्रृंखला - 22 - *अनुदान*

*संगठन मूलक संस्थाओं के लौकिक कर्तव्यों की सीमारेखा* क्रमशः हमारे अगले पोस्ट में....

📝 धर्म संघ की तटस्थ एवं सटीक जानकारी आप तक पहुंचाए
🌻 *तेरापंथ संघ संवाद* 🌻

Source: © Facebook

🔴 *तेरापंथ धर्मसंघ से जुड़ी जानकारियां एक ही जगह प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गये लिंक पर click करें। आज ही Google Play store से Download करें हमारी Android app "Terapanth"*

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.santronix.terapanth

आइए जानते हैं इस app के Features के बारे में -

🔺 *About Terapanth-* यहां आप जान सकते हैं भगवान् महावीर, जैन धर्म व तेरापंथ के बारे में।

🔺 *News-* यहां आप धर्मसंघ की महत्त्वपूर्ण न्यूज क्षेत्रीय व राष्ट्रीय प्रतिदिन की प्रत्येक सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

🔺 *Vigyapati-* तेरापंथ धर्म संघ की साप्ताहिक मुख पत्रिका "विज्ञप्ति" के लिए अब आपको Postal service पर निर्भर नहीं रहना होगा। आप जहाँ चाहें जब चाहें इसे Terapanth App पर पढ़ सकते हैं।

🔺 *Video and Pravachan-* यहां आप पूज्य प्रवर के प्रति दिन के अमृत प्रवचन का लाभ उठा सकते हैं।

🔺 *Songs-* तेरापंथ धर्म संघ के भजन व गीत यहां उपलब्ध हैं।

🔺 *Photo-* तेरापंथ धर्म संघ की फोटो यहां अलग-अलग Galeries में उपलब्ध हैं।

🔺 *Guru Vandana-* सांयकालीन गुरु वंदना भी आप इस App के जरिए ठीक सात बजे कर सकते हैं।

🔺 *Mangal Path-* आप जब भी अपने आप को आध्यात्मिक ऊर्जा से सरोबार करना चाहें - पूज्य गुरुदेव श्री तुलसी, आचार्य श्री महाप्रज्ञ व आचार्य श्री महाश्रमण के श्रीमुख से प्रस्फुटित मंगल मंगलपाठ का श्रवण कर स्वयं को मंगलमय बना सकते हैं। इसे alarm की तरह भी काम में लिया जा सकता है।

🔺 *Mantras-* आध्यात्मिक चेतना को पुष्ट करने वाले कई चमत्कारी मंत्र आप यहां सुन सकते हैं व लाभान्वित हो सकते हैं। अपनी सुविधानुसार संख्या का निर्धारण भी कर सकते हैं।

🔺 *Knowledge Zone-* यहां आप अणुव्रत, प्रेक्षाध्यान, जैनत्व इत्यादि से संबंधित जानकारियां समय-समय पर प्राप्त कर सकते हैं।

🔺 *Locate-* यहां पर पूज्य प्रवर के प्रवास की प्रतिदिन की जानकारी उपलब्ध है।

🔺 *Calendar-* Gregorian Calendar व हिंदू पंचांग दोनों यहां उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय त्योहारों के साथ-साथ जैन व तेरापंथ धर्म संघ के प्रमुख पर्व, तिथियों व पक्खी आदि की जानकारी यहां मिल सकती है।

*तो अब देर किस बात की... जल्द ही Google Play store से Download करें Terapanth App और रखें स्वयं को प्रति क्षण Update.*

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.santronix.terapanth
प्रसारक: 🌻 *तेरापंथ संघ संवाद* 🌻

Terapanth

*चातुर्मास घोषणा*

पूज्य प्रवर ने महत्ती कृपा कर

मुनि श्री अमृत कुमार जी - का पल्लावरम (चेन्नई)
साध्वी कुंथुश्री जी - कोलकत्ता क्षेत्र
साध्वी पियुष प्रभा जी - कोलकत्ता क्षेत्र
साध्वी संगीता श्री जी कोलकता क्षेत्र
में चातुर्मास फरमाया है ।

प्रस्तुति -🌻 *तेरापंथ संघ संवाद* 🌻

*विशेष सुचना*

पूज्य प्रवर ने महत्ती कृपा कर *'साध्वी संघप्रभा जी* का चातुर्मास 'चूरू' फरमाया है ।

प्रस्तुति -🌻 *तेरापंथ संघ संवाद* 🌻

News in Hindi

🌻 Annual Calander of Preksha Meditation Camp for 2017 at Jain Vishva Bharati,Ladnun.

🔺11 to 18 March
🔺11 to 18 April
🔺01 to 08 July
🔺01 to 08 August
🔺01 to 08 September
🔺01 to 08 October
🔺01 to 08 November
🔺01 to 08 December

Preksha Foundation
*www.preksha.com*

संप्रेषक: 🌻 *तेरापंथ संघ संवाद* 🌻

Preksha Meditation:: HomePage!

👉 ईड़वा: मुनि वृन्द का "मंगल विहार"
प्रस्तुति: 🌻 *तेरापंथ संघ संवाद* 🌻

Source: © Facebook

♻❇♻❇♻❇♻❇♻❇♻

*श्रावक सन्देशिका*

👉 पूज्यवर के इंगितानुसार श्रावक सन्देशिका पुस्तक का सिलसिलेवार प्रसारण
👉 श्रृंखला - 21 - *प्रवास व्यवस्था*

*अनुदान* क्रमशः हमारे अगले पोस्ट में....

📝 धर्म संघ की तटस्थ एवं सटीक जानकारी आप तक पहुंचाए
🌻 *तेरापंथ संघ संवाद* 🌻

Source: © Facebook

💢⭕💢⭕💢⭕💢⭕💢⭕💢
आचार्य तुलसी की कृति...'श्रावक संबोध'

📕अपर भाग📕
📝श्रृंखला -- 229📝

*तेरापंथी श्रावक*

*68.*
श्रावकों की आस्था के अनोखे उद्धरण,
तत्त्वविद् *'जैचंद-कोठारी'* स्वयं हैं संस्मरण।
धार्मिकों की सुप्त अंतश्चेतना की चालिका,
प्राथमिक अध्ययन की यह तत्त्वविद्या-तालिका।।

*अर्थ--* आस्था के क्षेत्र में श्रावकों की दृढ़ता के अनोखे उदाहरण मिलते हैं। तत्त्वज्ञ श्रावकों में जयचंदलालजी कोठारी (लाडनूं) अपने आप में एक संस्मरण हैं। धार्मिक व्यक्तियों की अंतश्चेतना का जागरण तत्त्वज्ञान से ही संभव है। तत्त्वज्ञान के प्रारंभिक अध्ययन की दृष्टि से प्रस्तुत पद्य से आगे के दो पद्यों में कुछ ग्रंथों, पुस्तकों और गीतों की सूचना दी गई है।

*भाष्य*

*जयचंदलालजी कोठारी*

आचार्यश्री तुलसी ने सन् 1949 में अणुव्रत आंदोलन का प्रवर्तन किया। उस समय समाज निर्माण के कार्य में संलग्न होने वाले अणुव्रती कार्यकर्ताओं में एक नाम है जयचंदलालजी कोठारी (लाडनूं) का। वे एक निष्ठाशील श्रावक, संघर्षशील कार्यकर्ता, नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पित और जागरुक व्यक्ति थे। लाडनूं की अनेक सांस्कृतिक, साहित्यक और सामाजिक संस्थाओं में उनकी सक्रिय संभागिता थी। 'आदर्श साहित्य संघ' संस्थान में भी उनकी स्मरणीय सेवाएं रही हैं। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने कुछ वर्षों तक 'जैन भारती' को भी अपनी सेवा दी। संयम और सादगी के प्रति आस्थावान कोठारीजी अपने धर्मगुरु आचार्यश्री तुलसी के एक इंगित पर कठिन-से-कठिन काम करने के लिए तत्पर रहते थे।

कोठारीजी जैनतत्त्व विद्या के मर्मज्ञ थे। यद्यपि वे पढ़े-लिखे विद्वान भी नहीं थे, पर दैविक वरदान के रुप में उनके ज्ञानचक्षु खुल गए थे। अपने अकाट्य तर्कों से तेरापंथ की मान्यताओं का विरोध करने वाले लोगों को निरुत्तर कर देते थे। विरोध करने वाले व्यक्ति प्रायः विरोधी भाषा का ही प्रयोग करते हैं। कोठारीजी विरोधी तर्कों का उत्तर विरोध प्रदर्शित करने वाली भाषा में नहीं देते थे। अपनी तार्किक क्षमता के आधार पर वे सहज भाषा में ऐसी बातें कह देते थे कि सामने वाले व्यक्ति को मौन का आलंबन लेना पड़ता। कभी-कभी तो वे तत्त्वविद्या में निष्णांत साधु-साध्वियों को भी घुमा-फिरा कर ऐसे 'बोल' पूछते थे कि उन्हें भी सोचने के लिए विवश कर देते। संघ के अच्छे-अच्छे साधु-साध्वियां उनके पास आगम पढ़ते और 'थोकड़ों' के रहस्य समझते थे। लाडनूं सेवाकेंद्र में सेवा देने वाली साध्वियां उनसे तत्त्वचर्चा के 'गुर' समझा करती थीं। वे तत्त्वदर्शन के क्षेत्र में कोई विशेष काम करना चाहते थे। प्राचीन थोकड़ों का सरलीकरण करना और उनमें अपेक्षित संशोधन करना भी उनका लक्ष्य था। किंतु वे असमय चले गए। तत्त्वज्ञ श्रावकों की सूची में वे सदा स्मरणीय बने रहेंगे।

*जैन सिद्धांत का गंभीर ज्ञान करने के लिए तात्त्विक ज्ञान की अपेक्षा से निर्धारित पुस्तकों* के बारे में जानेंगे... हमारी अगली पोस्ट में... क्रमशः।

प्रस्तुति --🌻तेरापंथ संघ संवाद🌻
💢⭕💢⭕💢⭕💢⭕💢⭕💢

👉 पूज्य प्रवर का आज का लगभग 10 किमी का विहार..
👉 आज का प्रवास - निर्मली
👉 आज के विहार के दृश्य..

दिनांक - 05/03/2017

📝 धर्म संघ की तटस्थ एवं सटीक जानकारी आप तक पहुंचाए
प्रस्तुति - 🌻 तेरापंथ संघ संवाद 🌻

Source: © Facebook

Source: © Facebook

Source: © Facebook

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Jain Vishva Bharati
  2. Ladnun
  3. Meditation
  4. Preksha
  5. Preksha Foundation
  6. Preksha Meditation
  7. Preksha Meditation Camp
  8. Terapanth
  9. आचार्य
  10. आचार्य तुलसी
  11. आचार्य श्री महाप्रज्ञ
  12. ज्ञान
  13. महावीर
Page statistics
This page has been viewed 859 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: