JAIN STAR News

Published: 22.04.2017
Updated: 29.04.2017

Jain Star


22.04.2017

ठाणे:सड़क दुर्घटना में साध्वीजी रत्न दर्शिता जी म.सा.. का देवलोकगमन,
व्हील चेयर चलाने वाली महिला का भी निधन
Jain Star News Network, 22 अप्रैल, 2017
ठाणे| वल्लभ समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म सा की आज्ञानुवर्ती साध्वी विदुषी साध्वी रत्न शीला जी म सा आदि ठाणा का आज भिवंडी से विहार कर ठाणे आते हुए रास्ते पर एक्सीडेंट हो गया| जिसमे साध्वीजी रत्न दर्शिता जी म.सा. का देवलोकगमन हो गया | इस घटना में उनके साथ व्हील चेयर चलाने वाली महिला का भी निधन हुआ है और साध्वी रत्न शीला जी भी गंभीर रूप से घायल हुई है वे भी सीरियस है|
नजरिया
सड़क दुर्घटना में साध्वीजी की मौत को गंभीरता से ले समाज के अग्रणी लोग
हाइवे और रोड्स पर आए दिन जैन साधु-संतों के साथ विहार के दौरान हो रही दुर्घटनाओं को लेकर जैन समाज काफी व्यथित है। विहार के दौरान हाइवे और रोड पर पिछले दो -तीन सालो से सड़क दुर्घटनाओ का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, इन दुर्घटनाओं में कई साधु भगवंतो का देवलोकगमन हुआ और कई घायल हुए। इन हादसों का शिकार होने वालों में साध्वीजी की संख्या अधिक है। हालांकि कितने साधु-संतों की इन हादसों में मौत हुई है और कितने घायल हुए हैं, इस बारे में जैन समाज की किसी भी संस्था के पास कोई आधिकारिक जानकारी नहीं और नहीं दुर्घटना के बाद अंत तक जांच-पड़ताल हो इसकी ईच्छा -शक्ति।
हाइवे पर जैन साधु-संतों की दुर्घटनाएं क्यों हो रही हैं? क्या इसके लिए जैन संतों का विहार समय जो अक्सर सुबह 4 से 6 बजे के बीच जिम्मेदार है या यह कोई सोची समझी साजिश?ऐसे में यह सवाल उठता है कि धर्म के नाम पर लाखो -करोडो खर्च करने वाले जैन धर्म अपने धर्म गुरुओ की विहार दौरान सुरक्षा पर एक अति आवश्यक रणनीति क्यों नहीं बनाता?क्यों नहीं किसी भी दुर्घटना की जांच करवाने हेतु अंत तक कोशिश कर यह जानने का प्रयास होता है कि यह घटनाए कैसे और क्यों हो रही है? इन घटनाओ को रोकने हेतु क्या किया जा सकता है और कैसे किया जाए? या फिर यू ही शासन -प्रशासन के भरोसे एक और दुर्घटना का इंतजार कर उसके शिकार और कोई गुरु भगवंत हो इसका इंतजार किया जाता रहेगा|

Source: © Facebook

बिदासर:श्री संभवनाथ जैन मंदीर के प्रतिष्ठा महोत्सव
Jain Star News Network,20 अप्रैल, 2017 पंजाब केसरी विजय वल्लभ सुरि समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्रीमद विजय धर्मधुरंधर सूरी जी म....

बिसलपुर:साध्वीजी श्री लक्षगुणा श्रीजी म सा का देवलोकगमन
Jain Star News Network, 21 अप्रैल, 2017 प पु साध्वीजी ललीतप्रभाश्रीजी म सा (लेहरा म सा) की शिष्या श्री लक्षगुणा श्रीजी म सा का 21अप्र...

Sources
Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Publications
    • Jain Star
      • Share this page on:
        Page glossary
        Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
        1. Jain Star
        2. आचार्य
        Page statistics
        This page has been viewed 1499 times.
        © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
        Home
        About
        Contact us
        Disclaimer
        Social Networking

        HN4U Deutsche Version
        Today's Counter: