04.12.2017 ►Acharya Mahashraman Ahimsa Yatra

Published: 04.12.2017

News in Hindi:

अहिंसा यात्रा प्रेस विज्ञप्ति

प्रखंड सह अंचल कार्यालय से महातपस्वी ने बहाई ज्ञानगंगा

-तोपचांची से लगभग 15 किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री पहुंचे बाघमारा
-ज्ञान, दर्शन और चारित्र का निरंतर विकास करने की आचार्यश्री ने दी पावन प्रेरणा
-स्थानीय विधायक सहित बीडीओ आदि ने भी दी अपनी हर्षित भावाभिव्यक्ति
-विधायक, बीडीओ सहित अन्य उपस्थित लोगों ने स्वीकार किए अहिंसा यात्रा के संकल्प
-विधायक, बीडीओ व अन्य पदाधिकारियों के आग्रह पर आचार्यश्री ने भवन शिलान्यास के लिए सुनाया मंगलपाठ

04.12.2017 बाघमारा, धनबाद (झारखंड)ः

जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता

 

, महातपस्वी, अखंड परिव्राजक आचार्यश्री महाश्रमणजी सोमवार को अपनी धवल सेना व अहिंसा यात्रा के साथ तोपचांची से लगभग 15 किलोमीटर का विहार कर बाघमारा पधारे। बाघमारा स्थित उच्च विद्यालय में आचार्यश्री का मंगल पदार्पण हुआ। विद्यालय परिसर में प्रातः के मुख्य मंगल प्रवचन के लिए समुचित स्थान की अनुपलब्धता के कारण विद्यालय से लगभग सौ मीटर दूर स्थित बाघमारा के प्रखंड सह अंचल कार्यालय से आचार्यश्री का पावन प्रवचन हुआ।

सोमवार को प्रातः जन कल्याण को निकले अखंड परिव्राजक आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ तोपचांची से गतिमान हुए। लगभग 15 किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री बाघमारा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में पधारे। आज का प्रवास यहीं निर्धारित था। प्रातः के मंगल प्रवचन के लिए विद्यालय परिसर में अनुपलब्धता को देखते हुए विद्यालय से लगभग 100 मीटर दूर स्थित प्रखंड कार्यालय के सामने से मंगल प्रवचन के निर्णय किया गया। इसके लिए बीडीओ श्री अनंत कुमार से जब अनुमति मांगी गई तो उन्होंने सहर्ष अनुमति दे दी।

आचार्यश्री ने प्रंखड कार्यालय से उपस्थित लोगों को पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि आदमी के जीवन मे तीन चीजों को महत्त्वपूर्ण स्थान है-ज्ञान, दर्शन और चारित्र। ज्ञान प्रकाश देने वाला है। जहां ज्ञान नहीं होता, वहां अज्ञानता का अंधकार होता है। ज्ञान देने वाला गुरु अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करने वाला होता है। ज्ञान के बिना तो आदमी को भला-बुरा, उचित-अनुचित का ज्ञान भी कैसे संभव हो सकता है। अज्ञानी आदमी तो दयनीय होता है। ज्ञान के द्वारा ही आदमी अच्छे-बुरे की पहचान कर पाता है। देश दुनिया में कितने-कितने विद्यालय, महाविद्यालय आदि के द्वारा लोगों को ज्ञान प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। ज्ञान अपने आपमें पवित्र चीज है। आस्था और श्रद्धा के द्वारा आदमी कठिन कार्य भी आसानी से कर लेता है। आदमी के जीवन में आस्था, श्रद्धा और रूचि आवश्यक होती है। आदमी को सत्संगत करने का प्रयास करना चाहिए। कई बार आदमी को साधुओं के संगत से ऐसा ज्ञान प्राप्त हो सकता है कि उसके जीवन की अशांति शांति में भी बदल सकती है। आदमी को अपने जीवन में ज्ञान, दर्शन व चारित्र का निरंतर विकास करने का प्रयास करना चाहिए।

आचार्यश्री के आह्वान पर उपस्थित विधायक श्री ढुल्लू मेहतो, बीडीओ श्री अनंत कुमार और उपस्थित प्रखंड कार्यालय के अन्य पदाधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य श्रद्धालुओं ने भी हर्षित मन से अहिंसा यात्रा की संकल्पत्रयी स्वीकार कर मानों खुद को अहिंसा यात्रा का संभागी बनाया। आचार्यश्री के स्वागत में विधायक श्री ढुल्लू मेहतो, बीडीओ श्री अनंत कुमार और स्कूल मैनेजमेंट के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत मिश्रा ने अपनी हर्षित भावाभिव्यक्ति दी और आचार्यश्री से पावन आशीष प्राप्त किया। प्रखंड कार्यालय के नवीन भवन के लिए आज ही शिलान्यास भी होना था। ऐसे सुअवसर पर आचार्यश्री के आगमन से अभिभूत विधायक, बीडीओ व अन्य कर्मचारियों ने आचार्यश्री से शिलान्यास स्थल तक पधारने का अनुग्रह किया। परम दयालु आचार्यश्री ने सभी के अनुग्रह को स्वीकार कर शिलान्यास पट्ट के कुछ समीप पधारकर उन्हें मंगलपाठ सुनाया। उसके उपरान्त विधायक द्वारा शिलान्यास का लोकार्पण हुआ। आचार्यश्री की अनुग्रह वृष्टि से विधायक और बीडीओ सहित अन्य लोग ऐसे हर्षित नजर आ रहे थे मानों उसके कार्य की सफलता का मंगल आशीर्वाद आचार्यश्री द्वारा प्राप्त हो गया हो। आचार्यश्री की इस कृपा से स्थानीय लोग और श्रद्धालु भी हर्षाभिभूत नजर आ रहे थे।


Location:

Google Translate:

Non-violence travel press release

Baha'i Gahanaganga from Block Co-regional Office

  • Baghamara reached Acharyashree, about 15 km from patches
    Teacher's inspiration for continuous development of science, philosophy and charity
    BDO including local MLAs also gave their heartfelt expressions
    Resolutions, non-violence, acceptance of others, including BDO
    On the request of Regional, BDO and other office bearers, the acharyashree told Mangalapitha for building construction

04.12.2017 Baghmara, Dhanbad (Jharkhand):

Jain Shvetambar Terapanth Dharmasang's Ekadashmadhshasta, Mahatpu, Akhand Parvrijak Acharyashri Mahasramanji, on Monday, with his Dhaval army and Ahimsa Yatra, Baghmarara padare, about 15 kilometers from the artillery Acharyashree's mangale debuted at the high school in Baghamara. Due to the unavailability of proper location for the main Mangal discourse of the morning in the Vidyalaya premises, a good talk of Acharyashri from Baghmara's Block Co-branch office was held around 100 meters away.

On Monday, the untrained Parivrajak Acharyashri Mahasraman, who came out of public welfare on Monday, got accustomed with artillery with his Dhaval army. Around 15 km, Acharyashree wakes up in the courtyard of the upgraded high school located in Baghmara. Today's journey was fixed here. In view of the unavailability in the school premises for the Mangal discourse of the morning, the decision was made in the face of the Mangal discourse in front of the Block office, situated about 100 meters away from the school. For this, when permission was asked by BDO Shri Ananth Kumar, he gladly gave them permission.

Acharyashree gave inspiration to the people present in the intensive office and said that there are three important things in the life of man - knowledge, philosophy and charity. Knowledge is about giving light. Where there is no knowledge, there is darkness in ignorance. The giver of knowledge is the knower of darkness, darkness of ignorance. Without knowledge, how can it be possible for the knowledge of good and bad, right and wrong person? The ignorant man is miserable. Through knowledge, man is able to identify good and evil. Efforts are made to provide knowledge to the people through how many schools, colleges etc. in the world. Knowledge is a sacred thing in itself. By faith and reverence man also takes hard work too easily. Faith, reverence, and interest are necessary in the life of a man. The man should try to be relevant. Sometimes a person can get such knowledge from the accompaniment of the saints that the unrest of his life can change in peace also. Man should strive to develop knowledge, philosophy, and character in his life.

MLA Dhullu Mehta present on the call of Acharyashree, BDO Shri Ananth Kumar and other office-bearers, employees and other devotees of the divisional office, also accepting the determination of nonviolence as a part of the journey of non-violence, as a part of the nonviolence journey. In the welcome of Acharyashree, MLA Mr. Dhullu Mehta, BDO Shri Ananth Kumar and Chairman of School Management Mr. Lakshmikant Mishra gave their heartfelt expressions and received a holy blessing from Acharyashree. The building itself was to be held today for the new building of the block office. On such a privilege, the MLA, BDO and other employees, overwhelmed by the arrival of Acharyasri, have grace to reach Acharyashree till the place of pilgrimage. By accepting the grace of all, the supreme merciful Acharyashri passed some of the Shilanyas plate and told them Mangalpalith. Later, the foundation stone was released by the legislator. With the grace of Acharyashree, other people, including MLAs and BDO, were seeing such a delight as if the success of their work has been received by the blessings of the Acharya Shri. Local people and pilgrims were also feeling helpless with this grace of Acharya Shri.

Sources

Source: © FacebookI Support Ahimsa Yatra
I Support Ahimsa Yatra

Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Acharya Mahashraman
          • Ahimsa Yatra
            • Share this page on:
              Page statistics
              This page has been viewed 576 times.
              © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
              Home
              About
              Contact us
              Disclaimer
              Social Networking

              HN4U Deutsche Version
              Today's Counter: