Jain Star
News in Hindi
राष्ट्रसंत श्री पद्मसागर सुरिश्वरजी महाराजा का बावन जिनालय में चातुर्मासिक प्रवेश
JAIN STAR News Network| JULY 18, 2018,
भायंदर। चौमासे के लिए मीरा भायंदर पधारे राष्ट्रसंत पूज्य गुरुदेव श्री पद्म सागर सुरिश्वरजी महाराजा आदि ठाणा का आज बुधवार 18 जुलाई को भायंदर (वेस्ट) स्थित बावन जिनालय जैन तीर्थ में प्रवेश हुआ। राष्ट्रसंत पूज्य गुरुदेव श्री पद्म सागर सुरिश्वरजी महाराजा आदि ठाणा चातुर्मास के लिए माहेश्वरी भवन से बावन जिनालय में प्रवेश किया। गाजो-बाजो के साथ सभी साधू -साध्वी भगवंत,श्रीसंघ और जन समुदाय सड़कों पर नाचते गाते माहेश्वरी भवन से 150 फीट होते हुए 90 फीट और 60 फीट रोड स्थित बावन जिनालय जैन तीर्थ पहुंचा।
बावन जिनालय ट्रस्ट मंडल और समाजं जनों ने माहेश्वरी भवन से बावन जिनालय तक जुलूस निकाला। जुलुस में सैकड़ो श्रावक-श्राविका राष्ट्र संत के
आगे -पीछे मौजूद रहे। कई गणवेश में तो कई नाचते -गाते तो कई जय -जयकार के नारों के साथ चलते नजर आए। जुलुस जंहा -जंहा से निकला वंहा वंहा भगवान महावीर और गुरुदेव के जयघोष गूंज उठे। चातुर्मासिक प्रवेश आयोजन पर मीरा भायंदर के अलावा देश भर से गुरु भक्त शामिल हुए।
जुलुस के दौरान बावन जिनालय चातुर्मास समिति के सदस्य गण, बावन जिनालय ट्रस्ट मंडल एवं समस्त श्रीसंघ के सदस्य साथ चल रहे थे। मीरा भायंदर महापौर डिंपल मेहता,स्थायी समिति सभापति ध्रुव किशोर पाटील,नगर सेवक डॉ राजेंद्र जैन,सुरेश खंडेलवाल,डॉ सुशील अग्रवाल,पूर्व महापौर गीता जैन,नगरसेविका सुनीता रमेश जैन सहित कई स्थानीय राजनीतिज्ञों एवं श्रावकों ने साधू -संतों की अगवानी की। बावन जिनालय संघ अौर चातुर्मास आयोजन समिति के अनेक पदाधिकारी साफे में नजर आए। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। बावन जिनालय जैन तीर्थ पहुंचकर स्वागत जुलुस धर्मसभा में परिवर्तित हो गया।
Source: © Facebook