18.09.2018 ►Mumbai ►Vikas Mahotsav Celebrated in Presence of Anima Shree

Published: 21.09.2018
Updated: 21.09.2018

Mumbai: 18.09.2018

Vikas Mahotsav celebrated in presence of Sadhvi Anima Shree and Sadhvi Mangal Pragya.

*कालबादेवी तेरापंथ भवन में विकास महोत्सव का शानदार आयोजन हुआ।*
साध्वी श्री अणिमा श्रीजी व साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी के सांनिध्य में विकास महोत्सव का संघ प्रभावक कार्यक्रम महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में समायोजित हुआ। श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं ने विकास के पुरोधा पुरूष आचार्य श्री तुलसी व विकास महोत्सव के जनक आचार्य महाप्रज्ञ अभ्यर्थना व अभिनंदन की।
साध्वी श्री अणिमा श्रीजी ने अपने श्रद्धासिक उदगार व्यक्त करते हुए कहा विरल विशेषताओं के विशिष्ट संवादक थे। आचार्य तुलसी कठिनतम काम को सहजता व सरलता से संपादित करने की विलक्षण शक्ति से संपन्न थे। आचार्य तुलसी मानव मन के अध्येता व वात्सल्य वारिधि थे आचार्य तुलसी। उनकी स्नेहिल दृष्टि से सतत अमृत का वर्षण होता था। उन्होंने धर्मसंघ के हर घटक को नित्यं नया अभिसिंचन दिया। संपोषण दिया वही सम्पूर्ण मानव जाति के विकास व उत्थान को नई दृष्टि, नई दिशा व नई ऊर्जा से संप्रेरित किया। धर्मसंघ को तेजस, ओजस व वर्चस्व संपन्न बनाया। धर्मसंघ की पोथी में विकास के अनगिनत आलेख लिखे उनको पढ़ने मात्र से हमारे भीतर नई चेतना भँकृत होती है। धर्मसंघ शताब्दियों तक विकास महोत्सव मनाता रहे एवं विकास के सोपान पर आरोहण करता रहे। साध्वी मंगलप्रज्ञा जी ने कहा आचार्य श्री तुलसी ने तेरापंथ धर्मसंघ को अनगिन अवदान दिए। ऐसा कोई क्षेत्र नही जहाँ आचार्य श्री तुलसी ने अपने अमिट हस्ताक्षर न किए हो । अपने अवदानों से वह महापुरुष अमर बन गया है। आचार्य श्री तुलसी का संकल्प हिमालय की तरह अचल था। अगर तुलसी महासागर की एक बूंद थी हमारे जीवन मे उतर गई तो जीवन का कायाकल्प हो जाएगा। विकास महोत्सव मनाना सार्थक हो जाएगा। साध्वी स्मतव्यशाजी ने मंच संचालन करते हुए कहा अनाग्रह तटस्थता और पवित्रता के संगम स्थल आचार्य तुलसी ने धर्मसंघ को वह दिव्य क्षितिज दिया जहा से आर पार कर स्पर्श करती नेतृत्व क्षमता अब भी धर्मसंघ के कण कण को उर्जसवल एवं आभामण्डित बना रही है। साध्वी कर्णिका श्रीजी, साध्वी सुधाप्रभाजी, साध्वी मैत्रीप्रभाजी ने मंगल संगान किया। महाप्रज्ञ विधा निधि फाउंडेशन के अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, तेयुप अध्यक्ष रवि डोसी, उपासक रंजीत कोठारी ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। महिला मंडल ने सुमधुर गीतिका संगान किया। कुलदीप बैद, नितेश धाकड़, दिनेश धाकड़, अशोक बरलोटा, अशोक धींग, दीपक सुराणा, रेखा बरलोटा, गुंजन सुराणा, भावना वागरेचा, रेखा एम बरलोटा, रेणु बोलिया, ने भाव पूर्ण मनमोहक स्वरांजलि प्रस्तुत की। यह जानकारी तेयुप दक्षिण मुंबइ के मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़ ने दी

Sources
Sushil Bafana
Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • HereNow4U
    • HN4U Team
      • Share this page on:
        Page glossary
        Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
        1. Mumbai
        2. Pragya
        3. Sadhvi
        4. Sadhvi Anima Shree
        5. Sushil Bafana
        6. Vikas Mahotsav
        7. अशोक
        8. आचार्य
        9. आचार्य तुलसी
        10. आचार्य महाप्रज्ञ
        11. भाव
        Page statistics
        This page has been viewed 300 times.
        © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
        Home
        About
        Contact us
        Disclaimer
        Social Networking

        HN4U Deutsche Version
        Today's Counter: