Bhusawal: 02.01.2019
Sadhvi Nirvan Shree chanted Mangal Mantra on occasion of new year 2019. Sadhvi Shree told audience today all should take some resolution. She has suggested that all.people accept one vow that I will think positively. People of ten villages reached specially to hear Mangal Mantras. Sadhvi Yogkshem Prabha conducted function.
*नववर्ष की नई भोर में गूंजे मन्त्र और स्त्रोत्र*
भुसावल तेरापंथ भवन में आज सुबह विशेष हलचल थी | सभी श्रद्धालुओंके मन में साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी एवं साध्वीवृन्द से स्त्रोत्रपाठ एवं वृहद मंगलपाठ सुनने की विशेष अभिलाषा थी | साध्वीश्री ने नववर्ष पर विशेष सम्बोधन देते हुए कहा - आज का दिन संकल्पो को संजोने का दिन है | जो व्यक्ति सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहता है उसके लिए सोच का सकारात्मक होना पहली अपेक्षा है | इस सन्दर्भ में उपस्थित हर श्रद्धालु यह संकल्प स्वीकार करे की " मैं अपने आपको सदैव सकारात्मक रखूँगा " इसे नौ बार दोहराए | कदाचित असफल हो तब भी निराशा की जड़े न ज़माने दे | सुद्ध संकल्प सफलता की आधार शिला है |प्रबुद्ध साध्वी योगक्षेम प्रभाजी ने अपने संयोजकीय वक्त्यव्य में कहा - हर नवांगतुक का स्वागत होता है | आज सब नव वर्ष स्वागत कर रागे गौ | पर केवल स्वागत से हमारे करणीय की इतिश्री नहीं होती है | हम अपने आपको ऊर्जावान बनाये तथा इसके लिए प्रतिदिन कुछ समय का नियोजन स्त्रोत्र एवं मंत्रपाठ के लिए करे |
इस अवसर पर साध्वीवृन्द ने समवेत रूप से भावपूर्ण गीत का संगान किया | स्थानीय सभा के कर्मठ मंत्री रविंद्र निमाणी ने कहा - साध्वीश्री जी ने हमारे पर जो कृपा बरसै है उससे बच्चे, किशोर, कन्याये, युवक-युवतिया सभी में नया उत्साह जग उठा है | साध्वीश्रीजी का यह प्रवास सचमुच हमारे लिए शक्ति संचरण की तरह है | खानदेश तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अनिलजी सांखला ने अपने भावो की अभिव्यक्ति दी | महासभा के प्रभारी ऋषभ गेलड़ा (शहादा), दिनेश सूर्या (धुलिया), माणकचंदजी बैद (जलगांव) ने संक्षिप्त प्रस्तुति दी |
संगायक नवीन बोहरा (चेन्नई), भूषन कांकरिया (साक्री) ने प्रासंगिक गीतों की प्रस्तुति दी | जलगाव ज्ञानशाला के विद्यार्थीओ की आकर्षक प्रस्तुति ने सबको भाव विभोर कर दिया | कार्यक्रम का शुभारम्भ स्थानीय महिला मंडल के मंगल संगान से हुआ |
आज के कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी गान्धारे एवं रजनी सावकारे, नानकरामजी तनेजा विशेषरूप से उपस्थित रहे | भुसावल के श्रध्हलु भाई- बहनो के अतिरिक्त जलगाव, पहर, न्यायडोंगरी, सिलोड, धुलिया, चालीसगाओं, जामनेर, साक्री, कुरहा और वरणगांव अदि अनेक क्षेत्रो से भाई बहनो की उल्लेखनीय उपस्थित रही | अनेक स्थानकवासी भाई बहन भी आज के कार्यक्रम शिरकत की |
Audience
Sadhvi Nirvan Shree, Sadhvi Yogkshem Prabha, Sadhvi Lavanya Prabha, Sadhvi Kundan Yasha, Sadhvi Mudit Prabha