06.04.2011 ►Jain Terapanth News

Published: 06.04.2011
Updated: 21.07.2015
नव संवत्सर पर भाणा स्थित तेरापंथ भवन में आयोजित धर्मा सभा में मुनि जतन कुमार ने श्रावकों से कहा

person become fearful without strong faith
Muni Jatankumar
Rajsamand
06.04.2011

person become fearful without strong faith
Muni Jatankumar
Rajsamand
06.04.2011

राजसमंद. भाणा गांव में तपस्या करने वाली श्रावक व श्राविकाओं को आशीर्वाद देते मुनि जतन कुमार व आनंद कुमार।

राजसमंद 6अप्रेल 2011 (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो) 

मुनि जतन कुमार ने कहा कि आस्था एवं विश्वास सबसे बड़ी शक्ति है। इसके माध्यम से मानव किसी भी दुर्गम मार्ग को सरलतापूर्वक तय कर लेता है। विश्वास का अभाव मानव को शंकालु एवं आस्था का अभाव भयभीत बनाए रखता है। भयभीत स्थिति में इंसान कोई भी कार्य तन्मयता एवं दृढ़ इच्छा शक्ति से नहीं कर पाता है। मुनि जतन कुमार भाणा स्थित तेरापंथ सभा भवन में नव संवत्सर पर धर्म सभा को संबोधित कर रहे थे। मुनि आनंद कुमार ने कहा कि अंतर चेतना को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम भक्तामर स्त्रोत है। इस मौके पर गणपत लाल बाफना, मांगी लाल मादरेचा, मोड़ी लाल मादरेचा, अर्जुन लाल, शांता मादरेचा आदि मौजूद थे।

तप कर्म निर्जरा का उत्तम साधन: जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा भाणा एवं तेरा पंथ महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान सोमवार को मुनि जतन कुमार के सानिध्य में एवं मुनि आनंद कुमार के प्रेरक निर्देशन में बोरज में समागत तीसरा वर्षीतप करने वाली तपस्विनी देवी ढीलीवाल धर्म पत्नी बाबूलाल ढीलीवाल के वर्षीतप सम्मान में तप अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ मुनि आनंद कुमार के तपोमय गीत से हुआ। समारोह में मुनि जतन ने कहा कि तप कर्म निर्जरा का उत्तम साधन है। तप से आत्मा उज्ज्वल, निर्मल व पवित्र बनती है। मुनि आनंद कुमार ने कहा कि तपस्या कर्म निर्जरा सरल व सुंदर साधन है तप आत्म विकास का सोपान है। इस मौके पर गणपतलाल जैन, महेंद्र जैन, हितेश मादरेचा, खुश सामोता आदि मौजूद थे। 


विधेयात्मक चिंतन से जीवन शैली बदलें’- साध्वी नगीना श्री

देवगढ़ 6अप्रेल 2011 (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो)

Positive thinking can change life-style
Sadhvi Nagina
Deogarh
06.04.2011

साध्वी नगीना श्री के सानिध्य में नए वर्ष के उपलक्ष्य में तेरापंथ भवन में मंगलवार को मांगलिक कार्यक्रम हुआ। 

साध्वी ने कहा कि पुराने को अलविदा, नए का स्वागत हमारी परंपरा रही है। समय बीतता है और बीत जाएगा। हर पल का उपयोग अच्छे कार्यों में किया जाए और आत्म चिंतन करना चाहिए कि आने वाले वर्ष को किस रूप में उज्ज्वल बनाना है। विधेयात्मक चिंतन, दिल में करुणा, संयम, समता, सेवा भावना का विकास होगा, तो वर्ष क्या मास, दिन और हर पल मंगलमय, शुभ कल्याणकारी और स्वस्थता देने वाला होगा। साध्वी पद्मावती, गवेषणा, मयंक प्रभा, मेरू प्रभा ने गीतिका प्रस्तुत की। बसंतीलाल अच्छा ने बताया कि इस दौरान अर्थ खोजो गांव पाओ प्रतियोगिता हुई, जिसमें किंजल देरासरिया प्रथम, खुशी पोखरना द्वितीय व दिव्या आच्छा तृतीय रही। तेरापंथ महिला मंडल मंत्री सुनीता आच्छा ने बताया कि प्रतिक्रमण प्रतियोगिता में अमिता पोखरना प्रथम, रेखा सुकलेचा द्वितीय तथा सुनीता आच्छा, रेखा आच्छा तृतीय रही।


साध्वी राजमती आज छापर में
छापर 6अप्रेल 2011 (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो)

Sashan Gaurav Sadhvi Rajimati  will reach in Chhapar from Ratangarh
Chhapar
06.04.2011

शासन गौरव साध्वी राजमती अपनी सहयोगी साध्वियों के साथ बुधवार को छापर पहुंचेंगी।तेरापंथ सभा के प्रवक्ता प्रदीप सुराणा ने बताया कि इस अवसर पर कस्बे के तेरापंथ भवन में सुबह नौ बजे आयोजित समारोह में तेरापंथ समाज की संघीय संस्थाओं की ओर से साध्वी का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साध्वी राजमती १० अप्रैल को छापर से सुजानगढ़ सेवाकेंद्र में चातुर्वास के लिए विहार करेंगी।


NEWS FROM MUMBAI TERAPANTH

तुलसी सभा गृह कालबादेवी में वल्र्डकप लाइव

मुंबई 2 अप्रैल 2011  (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो) 

को आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के विशाल प्रांगण के तुलसी सभागृह में इंडिया-श्री लंका का वल्र्डकप फाइनल २०११ का  सीधा प्रसारण प्रोजेक्ट के माध्यम से दिखाया गया। बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। दर्शकों ने भारतीय झंडा विसिल से चौके, छक्के का आनंद उठाया। किशन डागलिया, गणपत डागलिया, अशोक वागरेचा, सुरेश डागलिया, लक्ष्मीलाल डागलिया, नितेश धाकड़, देवेंद्र डागलिया, अशोक लोढ़ा, प्रकाश सांखला, प्रकाश राजा, दिनेश धाकड़, श्यामलाल कच्छारा, महेंद्र कच्छारा, भुपेश डागलिया, नितेश पालरेचा, सभी विशेष उपस्थित थे। यह जानकारी चिराग गणपत लाल डागलिया ने दी।

आज जाएगा रेलमगरा के लिए संघ

१०० श्रद्धालुओं का संघ बुधवार को ट्रेन द्वारा रवाना होगा।

मुंबई 06 APRIL 2011  (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो) 

आचार्य श्री महाश्रमण का ८ अप्रैल को रेलमगरा प्रवास होने से मुंबई से लगभग १०० श्रद्धालुओं का संघ बुधवार को ट्रेन द्वारा  रवाना होगा। जो ७ अप्रैल को चितौड़ से बस द्वारा जुणदा में आचार्य श्री के दर्शन लाभ लेकर रेलमगरा पहुंचेगा। ८ अप्रैल को रेलमगरा में आचार्य श्री का स्वागत किया जाएगा एवं ९ अप्रैल को मुंबई मित्र मंडल द्वारा नशा मुक्ति रैली, भ्रुण हत्या संकल्प पत्र एवं अणुव्रत संकल्प पत्र वितरित किये जाएंगे। आचार्य श्री की प्रवास व्यवस्था की तैयारियां हेतु गणपतलाल सोनी, भैरुलाल सोनी, मुकेश लोढ़ा, अरविंद सोनी, नृपेंद्र मेहता व सज्जन सिंह मेहता सहित सभी कार्यकर्ता संघ यात्रा की तैयारी को अंतिम रुप दे रहे हैं।

ईश्वर का महिला को श्रेष्ठ उपहार मातृत्व 

तेरापंथ महिला मंडल

मुंबई,  ९ मार्च 2011  (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो) 

तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में महिला दिवस के अवसर पर प्रबुद्ध महिला सेमीनार का आयोजन आचार्य महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में किया गया। वक्ताओं ने कैसे हो अस्मिता के साथ ऊं ची उड़ान विषय पर अपने विचार रखे। संचालन तरुणा बोहरा ेने किया। अध्यक्षा मधु कच्छारा के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. वंदना डांगी एवं पत्रकार सुधाश्रीमाली ने इंदिरागांधी से कल्पना चावला, प्रतिभा पाटील का जिक्र करते हुए सारगर्भित प्रस्तुति दी। सपना देखना एवं आत्म विश्वास पर ध्यानन केंद्रि किया तथा कहा कि नारी ही नारी का शोषण कर रही हैं। भगवान ने श्रेष्ठ उपहार मातृत्व भी महिला को दिया है। समणी भावित प्रज्ञा ने अपने उदबोधन में तीन चीज महान रोटी, पुस्तक और महिला को अनमोल बताते हुए कहा कि महिला ही समाज परिवार एवं राष्ट्र का पोषण करती है। अध्यक्षा मधु कच्छारा ने कहा कि नारी में आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरणका होना बहुत जरूरी है। आचार्य महाप्रज्ञ, युवा महाश्रमण, साध्वी कनकप्रभा के सदेशों का वाचन क्रमश: मंत्री भारती सेठिया, उपाध्यक्ष सुमन बच्छावत,सुनीता परमार ने किया। एडवोकेट ममता सुराणा ने कानून के बारे में जानकारी दी। पुरुष वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हुए सलिल लोढ़ा ने कहा कि पुरुष हर बार महिला के सामने ही हाथ फैलात है फिर भी महिला कहती हैं हमारे ऊपर अत्याचार हो रहा है। समणी विपुलप्रज्ञा, समणी मुकुलप्रज्ञा, समणी आदर्शप्रज्ञा ने भी विचार रखे। महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष सोहनलाल धाकड़, कोषाध्यक्ष गणपत डागलिया, अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष अर्जुन बाफना, इंद्रमल धाकड़ कन्या सुरक्षा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका कुमुद कच्छारा, प्रकाश तातेड़, प्रेमलता शिशोदिया, ललिता जोगड़ मुख्य रूप से उपस्थित थी। शुभारंभ दक्षिण मुंबई के मंगलाचरण से हुआ। मालविका बेन सिसवाला को प्रबुद्ध नारी का सम्मान दिया गया। सोमवार को संगीता सिंघी, पुष्पा कच्छारा, कांता बड़ाला का सरहानीय योगदान रहा।...

Sources
Jain Terapnth News
English captions: Sushil Bafana
Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Publications
          • Jain Terapanth News [JTN]
            • Share this page on:
              Page glossary
              Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
              1. Chhapar
              2. Deogarh
              3. Jain Terapnth News
              4. Mumbai
              5. Muni
              6. Muni Jatankumar
              7. Rajsamand
              8. Ratangarh
              9. Sadhvi
              10. Sadhvi Nagina
              11. Sushil Bafana
              12. Terapanth
              13. अशोक
              14. आचार्य
              15. आचार्य महाप्रज्ञ
              16. दर्शन
              17. निर्जरा
              18. पद्मावती
              19. मुक्ति
              Page statistics
              This page has been viewed 1631 times.
              © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
              Home
              About
              Contact us
              Disclaimer
              Social Networking

              HN4U Deutsche Version
              Today's Counter: