News in Hindi
चूरू जिले में जैन समाज के लोगों ने मनाई महावीर जयंती, शोभायात्रा निकाली
‘जैन दर्शन महावीर की देन’
Churu ►In Churu District Jain Community Celebrated Mahavir Jayanti
चूरू 17 APRIL 2011 (जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो)
जिले भर में जैन समाज के लोगों ने शनिवार को महावीर जयंती हर्षोल्लास से मनाई। जयंती को लेकर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुएजिला मुख्यालय पर समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। कमल कुंज से रवाना हुई शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। लोगों ने जैन दर्शन को भगवान महावीर की देन बताते हुए उनके बताए गए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। शोभायात्रा में समाज के महिला, पुरुषों व बच्चों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। बाद में मंदिर में हुए समारोह का शुभारंभ समाज के झाबरमल सरावगी ने झंडारोहण कर किया। इस अवसर पर सभापति गोविंद महनसरिया, जैन समाज के अध्यक्ष महावीरप्रसाद सीकरिया, वीके जैन, अनिल जैन, विमल सरावगी, जयकुमार जैन, राजेश सरावगी, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष संपतमल कोठारी, छत्रसिंह डागा, विनोद लूणिया आदि उपस्थित थे। संचालन प्रो. कमल कोठारी ने किया। जयंती को लेकर समाज के लोगों ने मंदिर में ही स्नान कर वहां के वस्त्र धारण कर महावीर स्वामी की पूजा की। पूजा के क्रम में मूर्तियों का स्नान करवाने के अलावा अन्य परंपराएं निभाई गई।
गीतिका से मंगल भावना जताई
(जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो)
सरदारशहर. महावीर जयंती के उपलक्ष में शनिवार सुबह समवसरण से प्रभात फेरी निकाली गई।साध्वी अमितश्री, साध्वी दीपयशा, साध्वी कारुण्य प्रभा ने गीतिका से मंगल भावना व्यक्त की। रतनगढ़. गोल्छा ज्ञान मंदिर में साध्वी रामकुमारी के सानिंध्य में शनिवार को महावीर जयंती मनाई गई। युवक, कन्या व महिला मंडल की ओर से गोल्छा ज्ञान मंदिर से सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। जो वापस मंदिर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। इस अवसर पर साध्वी मयंक यशा, कृति प्रभा, प्रज्ञालता ने महावीर के जीवन पर विचार व्यक्त किए। राजलदेसर. वृद्ध साध्वी सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी विनयश्री (बोराबड़) ने कहा कि भगवान महावीर ने अहिंसा का दर्शन दिया पर हमने स्वार्थ के वशीभूत होकर प्रकृति, पदार्र्थ, प्राणी और पर्यावरण के सह अस्तित्व को नकार दिया।वे शनिवार सुबह सेवा केंद्र में महावीर जयंती पर हुए कार्यक्रम में बोल रही थी। इस अवसर पर अनेक लोग उपस्थित थे।
निकाली शोभायात्रा
(जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो)
सुजानगढ़. महावीर जयंती के अवसर पर शनिवार को कस्बे के जैन मंदिर से भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में जैन समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस अवसर पर तेरापंथ सभा भवन में शासन गौरव साध्वी राजमति के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में महिला मंडल की द्वारा गीतिका प्रस्तुत की गई व कन्या मंडल व ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा चित्रों के माध्यम से त्रिशला के 14 स्वप्नों का चित्रण किया गया। कार्यक्रम में बीजी शर्मा, शोभा सेठिया, सरोज बैद, पवन नाहटा, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष विजयसिंह बोरड़, धर्मचंद बोथरा, हीरालाल गोदारा, रामेश्वरलाल भाटी, पालिकाध्यक्ष विजयराज शर्मा, तेरापंथ सभाध्यक्ष पृथ्वीराज बाफना ने भी विचार व्यक्त किए।
महावीर के सिद्धांत अपनाने पर जोर
(जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो)
बीदासर. तेरापंथ समवसरण भवन में समाधि केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी सुमनश्री के सानिध्य में शनिवार को महावीर जयंती मनाई गई। साध्वी ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत मात्र सुनने के नहीं अपने आचरण में उतारने की जरुरत है।
इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष विजयादेवी बैंगानी, सरोज दुगड़ व डालमचंद चौरडिय़ा ने महावीर के सिद्धांतों की उपयोगिता बताई। साध्वी सुरेखा, मधुरलता, ऋतुप्रज्ञा, सुदर्शना, मदनश्री, रायकंवरी, श्रद्धाश्री व इंदूमति आदि ने गीत की प्रस्तुति दी।