28.04.2011 ►Chhapar ►Ahimsa Yatra Of Acharya Mahaprajna Will Be Remembered ◄ Muni Tarachand

Published: 28.04.2011
Updated: 21.07.2015

News in English:

Location:

Chhapar

Headline:

Ahimsa Yatra Of Acharya Mahaprajna Will Be Remembered ◄ Muni Tarachand

Content:

Anuvrat, Preksha meditation and Jeevan Vigyan are contributions of Acharya Mahaprajna to humanity

News in Hindi:

याद रहेगी महाप्रज्ञ की अहिंसा यात्रा- शासन गौरव मुनि ताराचंद स्वामी

छापर 29 अप्रेल २०११ (सवाददाता जैन  तेरापंथ समाचार)

 कस्बे के भिक्षु साधना केंद्र में गुरुवार को आचार्य महाप्रज्ञ की प्रथम पुण्य तिथि पर धर्मसभा हुई। सभा में शासन गौरव मुनि ताराचंद स्वामी ने कहा कि प्रेक्षाध्यान, जीवन विज्ञान व अणुव्रत आंदोलन की पृष्ठ भूमि जैसे आयाम युग प्रधान आचार्य महाप्रज्ञ की देन है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में शरीर भौतिक व आत्मा आध्यात्मिक हो ऐसा समन्वय होना चाहिए।

3 छापर. श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते शासन गौरव मुनि ताराचंद।

सेवा केंद्र व्यवस्थापक मुनि सुमति कुमार ने कहा कि अहिंसा यात्रा के द्वारा आचार्य महाप्रज्ञ ने विश्व के मानचित्र पर तेरापंथ का परचम लहराया। मुनि देवार्य कुमार ने आचार्य महाप्रज्ञ के जीवन को महाग्रंथ बताते हुए कहा कि सफलता के लिए इस महाग्रंथ का स्वाध्याय करना आवश्यक है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतनगढ़ विधायक राजकुमार रिणवा ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ ने अहिंसा, संयम, त्याग व तपस्या के साथ-साथ समर्पण व अनुशासन का पाठ हम सभी को सिखलाया है। इस अवसर पर मुनि आदित्यकुमार, थानाधिकारी पुष्पेंद्र झाझडिय़ा, चैनरूप दायमा, धन्नाराम प्रजापत, आलोक नाहटा, सूरजमल नाहटा व रणजीत दूगड़ ने भी विचार व्यक्त किए। प्रारंभ में कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ कन्या मंडल व महिला मंडल द्वारा किए गए मंगलाचरण से हुआ। कार्यक्रम में कन्हैयालाल पुखराज मालू द्वारा अतिथियों व सामाजिक कार्यकत्र्ताओं को आचार्य महाप्रज्ञ का साहित्य भेंट किया गया। संचालन तेरापंथ सभा के प्रवक्ता प्रदीप सुराणा ने किया।

छापर में प्रवेश करते शासन गौरव मुनि ताराचंद।
 
Sources
Jain Terapnth News

News in English: Sushil Bafana
Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Ahimsa Yatra
          • Share this page on:
            Page glossary
            Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
            1. Acharya
            2. Acharya Mahaprajna
            3. Ahimsa
            4. Ahimsa Yatra
            5. Anuvrat
            6. Chhapar
            7. Jain Terapnth News
            8. Jeevan Vigyan
            9. Meditation
            10. Muni
            11. Preksha
            12. Preksha Meditation
            13. Sushil Bafana
            14. आचार्य
            15. आचार्य महाप्रज्ञ
            Page statistics
            This page has been viewed 1654 times.
            © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
            Home
            About
            Contact us
            Disclaimer
            Social Networking

            HN4U Deutsche Version
            Today's Counter: