News in English
Location: | Hissar |
Headline: | Special Train From Hissar To Attend Amrit Mahotsav |
Content: | Muni Vinay Kumar inspired people to attend important function of Amrit Mahotsav. People managed to get special train for Kankroli. |
News in Hindi
महाश्रमण के अमृत महोत्सव में जाने के लिये आज हिसार से चलेगी रेलगाड़ी- मुनि विनय कुमार आलोक
by कमलेश भारतीय/ट्रिन्यू
मुनि विनय कुमार आलोक |
हिसार, 10 मई। आज देश में धर्मगुरु कम और कथावाचक ज्यादा हो गये। यही नहीं धर्म व्यवसाय बनता जा रहा है। जहां पैसा होगा, वहां साधना कहां? धर्मगुरुओं में विकृतियां आ गयीं। यह कहना है मुनि विनय कुमार आलोक का। वे कमल महल में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन को समर्थन नहीं दे रहे क्योंकि वे आंख-कान खुले नहीं रख रहे। वे यहां महाश्रमण के अमृत महोत्सव की जानकारी देने पधारे थे। उन्होंने बताया कि महाश्रमण का अमृत महोत्सव चार चरणों में मनाया जायेगा, जिसकी शुरुआत 12 मई को कांकरोली में आयोजित प्रथम समारोह से होगी।
इस समारोह का उद्घाटन राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पटिल करेंगी। इस उपलक्ष्य में कल हिसार के रेलवे स्टेशन से दोपहर 2.10 बजे विशेष रेलगाड़ी चलाई जायेगी, जिसे हरियाणा के परिवहन मंत्री ओमप्रकाश जैन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस रेलगाड़ी में लगभग 1250 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। यह रेलगाड़ी हिसार, भिवानी व रेवाड़ी होते हुये मावली जंक्शन पहुंचेगी, जहां से बसों में कांकरोली पहुंचाया जायेगा।