11.05.2011 ►Muni Balchand Held Important Place In Sangh ◄Muni Sumermal

Published: 11.05.2011
Updated: 02.07.2015

News in English

Location:

Rajsamand

Headline:

Muni Balchand Held Important Place In Sangh ◄Muni Sumermal

Content:

Memory meeting was held to pay respect to Muni Balchand in presence of Muni Sumermal. Muni Sumermal recalled his many qualities and his devotion towards sangh. He was in personal contact with hundreds of person from all over India. Muni Panmal who is brother of Muni Balchand remembered his simplicity and his desire to pay full attention to Guru. Mahila Mandal, Rajnagar presented manglacharan.

News in Hindi

मुनि बालचंद का संघ में विशिष्ट स्थान: मुनि सुमेरमल

राजसमंद 11/05/11(जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो)

तेरापंथ धर्मसंघ के विद्वान मुनि बालचंद के देवलोकगमन पर भिक्षु बोधि स्थल, राजनगर प्रांगण में मंगलवार को मुनि सुमेरमल लाडनूं के सानिध्य में स्मृति सभा हुई।

मुनि सुमेरमल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन श्री एवं संघसेवी मुनि बालचंद का संघ में विशिष्ट स्थान था। उन्होंने आचार्य तुलसी, आचार्य महाप्रज्ञ एवं आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में कई ऐसे विशिष्ट आयाम स्थापित किए, जिनसे उनका नाम युगों युगों तक सेवाभावी के रूप में याद किया जाएगा। उनका संघ के प्रति जो समर्पण था, उसी का परिणाम था कि वे जन जन में प्रिय थे। पूरे देश के अनेक भागों के लोगों से वे व्यक्तिगत संपर्क में रहे एवं धर्म संघ आराधना के प्रति प्रेरित करते रहे। मुनिश्री के संसार पक्षीय भ्राता मुनि पानमल ने कहा कि उन्होंने जीवन भर सरलता एवं सहजता रखी। वे विनम्र थे एवं गुरु दृष्टि बराबर रही। उन्होंने अपना जीवन बेबाक जीया एवं सदैव अपनी बात को बेबाक रखी। धर्मसंघ के तीन आचार्यों के सानिध्य में उन्हें जो अवसर मिला, उसमें आचार्य प्रवर भी अक्सर उन्हें याद किया करते थे। 

महिला मंडल राजनगर के मंगलाचरण से प्रारंभ स्मृति सभा में मुनि विजय, मुनि प्रसम, मुनि हर्षलाल, मुनि विनीत, मुनि गिरीश ने भी विचार व्यक्त कर भावांजलि प्रदान की। अखिल भारतीय महिला मंडल अध्यक्ष कनक बरमेचा, तेरापंथी महासभा पूर्व अध्यक्ष राजकरण सिरोया, जसकरण चोपड़ा, मेवाड़ कांफ्रेंस अध्यक्ष डॉ. बसंतीलाल बाबेल, अणुव्रत महासमिति पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कर्णावट, पारिवारिक सदस्य प्रतिभा सेठिया, राजेश भंसाली, भिक्षु बोधिस्थल अध्यक्ष गणपत धर्मावत आदि ने भी विचार व्यक्त कर मुनिश्री के संस्मरणों पर प्रकाश डाला। सभा में संस्था की मीडिया प्रभारी लाड मेहता, कन्हैयालाल छाजेड़, रतनलाल चोपड़ा, पारसमल दुग्गड़, राजकुमार फत्तावत, संजय खटेड़, राजकुमार दक सहित कई सभा, संस्थाओं के पदाधिकारी, श्रावक व श्राविकाएं उपस्थित थे। संयोजन मुनि प्रसन्न कुमार ने किया।

Sources
Jain Terapnth News

News in English: Sushil Bafana
Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Guru
  2. Jain Terapnth News
  3. Mahila Mandal
  4. Mandal
  5. Muni
  6. Muni Balchand
  7. Muni Sumermal
  8. Rajnagar
  9. Rajsamand
  10. Sangh
  11. Sushil Bafana
  12. आचार्य
  13. आचार्य तुलसी
  14. आचार्य महाप्रज्ञ
  15. आचार्य महाश्रमण
  16. मुनि पानमल
  17. स्मृति
Page statistics
This page has been viewed 1658 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: