News In English
Location: | Delwara |
Headline: | Accident of Jain Muni |
News: | Jain Muni Veeresh Ratan Sagar and Muni Jinesh Ratan Sagar while walking for vihar from Delwara one truck hit Muni Veeresh Ratan Sagar. Muni admitted in hospital and primary medical aid was given. Muni Shree got injury in leg |
News in Hindi:
ट्रक की टक्कर से जैन मुनि घायल
देलवाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में घायल मुनि का उपचार करते चिकित्सक
देलवाड़ा 06 JUNE 2011 जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो
नेगडिय़ा गांव में सोमवार को टर्बो ट्रक की टक्कर से जैन मुनि घायल हो गए। घायल मुनि को देलवाड़ा चिकित्सालय पहुंचाया गया। इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज नहीं है।
जानकारी के अनुसार आचार्य नवरत्न सागर के शिष्य जैन मुनि वीरेश रत्न सागर तथा जैन मुनि जिनेश रत्न सागर सोमवार सुबह देलवाड़ा से विहार कर जा रहे थे। वे राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर सड़क किनारे चल रहे थे। नेगडिय़ा गांव के पास जैन मुनि वीरेश रत्न सागर (25) को टर्बो ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। जैन मुनि जिनेश रत्न सागर ने वहां से गुजर रहे दूधवाले मोतीलाल को रोका। मोतीलाल ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा मुनि को नेगडिय़ा के चिकित्सालय ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें देलवाड़ा के राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उनके हाथ व पैरों में अंदरूनी चोटें आई हैं। वे महावीर भवन देलवाड़ा में प्रवासरत हैं।
ये पहुंचे मौके नेगडिय़ा
देलवाड़ा मूर्ति पूजक संघ के अनिल कुमार लोढ़ा, मांगीलाल कटारिया, प्रकाश, तरुण डागा, शांतिलाल कटारिया, गौतम मेहता, कमलेश कटारिया सहित कई लोग नेगडिय़ा पहुंचे तथा मुनि की कुशलक्षेम पूछी।