20.06.2011 ►Function Held At Acharya Tulsi Samadhi Sthal To Pay Tribute

Published: 20.06.2011
Updated: 21.07.2015

News in English:

Location:

Gangashahar

Headline:

Function Held At Acharya Tulsi Samadhi Stal To Pay Tribute

News:

Sadhvi Mohan Kumari, Sadhvi Kanchan Kumari, Sadhvi Amit Prabha and Sadhvi Kavylata shared their experience of life with Acharya Tulsi. Sadhvi Surabhi Prabha and Sadhvi Jyotiyasha presented song. Muni Shanti Kumar, Muni Shreyans Kumar and Muni Malyaj Kumar also expressed their view. 

News in Hindi:

गीतिका में बताए अवदान- ‘आचार्य तुलसी के अवदान से हुआ विश्व कल्याण, विश्व कल्याण.

आचार्य तुलसी के 15वें महाप्रयाण दिवस पर 

गंगाशहर स्थित तुलसी समाधि स्थल पर प्रवचन देती साध्वी।

बीकानेर 19 जून 2011  जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो

साध्वी जयश्री की गीतिका ‘आचार्य तुलसी के अवदान से हुआ विश्व कल्याण, विश्व कल्याण...’ से आचार्य तुलसी समाधिस्थल शनिवार को गुंजायमान हो रहा था। मौका था आचार्य तुलसी के 15वें महाप्रयाण दिवस पर आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित प्रवचन ‘आचार्य तुलसी कृतित्व एवं व्यक्तित्व’का। साध्वी वृंद के मंगलाचरण से शुरू हुए प्रवचन में साध्वी मोहन कुमारी, साध्वी कंचन कुमारी, साध्वी रतनश्री, साध्वी अमित प्रभा और साध्वी काव्य लता की ओर से आचार्य तुलसी के जीवन पर आधारित संस्मरणों पर तैयार ‘तुलसी की कहानी, साध्वियों की जुबानी’ में रोचक प्रसंग सुनाए। इसके बाद साध्वी सुरभिप्रभा, ज्योतियशा ने सामूहिक गीतिका प्रस्तुत की। गोष्ठी में मुनिवृंद मुनि शांतिकुमार, श्रेयांस मुनि, मलयज मुनि ने भी विचार व्यक्त किए। संस्था के पूर्व मंत्री सोहनलाल बैद ने आचार्य महाश्रमण के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम संयोजक आसकरण ने बताया कि शाम को आशीर्वाद भवन में आयोजित धम्म जागरण में कलाकारों ने आचार्य तुलसी पर बने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में धर्मेंद्र बोथरा, राजेश बोथरा, नवकार मंडल, डाकलिया बंधु, चैनरूप छाजेड़, कन्या मंडल, मगन कोचर, रोशन बाफना, मोहित पटवा, सुनील पारख, तेरापंथ युवक परिषद के मनोज छाजेड़ करणीदान रांका और सोनू कुमारी छलाणी के साथ साथ साध्वी वृंद ने भी गीतिकाओं की प्रस्तुति दी।

इनका हुआ अभिनंदन 

आचार्य तुलसी के 15वें महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष्य में तीन जनों का अभिनंदन किया गया। आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जसकरण चौपड़ा ने पूर्व अध्यक्ष सुमेर मल दफ्तरी, पूर्व मंत्री सोहनलाल बैद और प्रोफेसर सुमेरचंद जैन का अभिनंदन किया।

Sources
Jain Terapnth News

News in English: Sushil Bafana
Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Acharya
  2. Acharya Tulsi
  3. Gangashahar
  4. Jain Terapnth News
  5. Muni
  6. Muni Malyaj Kumar
  7. Muni Shanti Kumar
  8. Muni Shreyans Kumar
  9. Sadhvi
  10. Sadhvi Amit Prabha
  11. Sadhvi Kanchan Kumari
  12. Sadhvi Kavylata
  13. Sadhvi Mohan Kumari
  14. Sadhvi Surabhi Prabha
  15. Samadhi
  16. Sushil Bafana
  17. Tulsi
  18. आचार्य
  19. आचार्य तुलसी
  20. आचार्य महाश्रमण
Page statistics
This page has been viewed 2270 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: