News in English:
Location: | Khamnor |
Headline: | Tolerance Is Important For Successes◄ Muni Tatvaruchi |
News: | Tolerance is must for peaceful life. Successes can be achieved by tolerance. |
News in Hindi:
मुनि तत्वरुचि ‘तरुण’ ने कहा कि सहिष्णुता सफलता का महत्वपूर्ण सूत
खमनोर 21 जून 2011 जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो
कस्बे के जैन स्थानक में सोमवार को आयोजित धर्मसभा में मुनि तत्वरुचि ‘तरुण’ ने कहा कि सहिष्णुता सफलता का महत्वपूर्ण सूत्र है। शांतिपूर्वक जीवन के लिए सहनशीलता अत्यावश्यक है। उन्होंने बताया कि अपशिष्ट शब्दों का प्रयोग करना स्पष्ट रूप से असहिष्णुता का द्योतक है। सहिष्णु व्यक्ति धीरे-धीरे गंभीर होता है, वह प्रतिकूलता में भी मानसिक तौर पर अत्यंत शांत और संतुलित रहता है। सहनशील व्यक्ति इसी गुण के चरम को पाकर मूल्यवान और महान बन जाता है।