29.06.2011 ►Jeevan Vigyan Workshop Held On Prajna Diwas In Presence Of Sadhvi Suraj Kumari

Published: 29.06.2011
Updated: 21.07.2015

News in English:

Location:

Mumbai

Headline:

Jeevan Vigyan Workshop Held On Prajna Diwas In Presence Of Sadhvi Suraj Kumari

News:

92nd birthday of Acharya Mahaprajna celebrated by holding Jeevan Vigyan Workshop. Jeevan Vigyan is art of living. Sadhvi Sadhana shree and Sadhvi Vimalprabha spoke on life of Acharya Mahaprajna.

News in Hindi:

प्रज्ञा दिवस पर जीवन विज्ञान कार्यशाला का आयोजन- साध्वी श्री सूरज कुमारीजी

मुंबई 29 JUNE 2011 (जैन तेरापंथ समाचार न्यूज ब्योरो)

शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री सूरज कुमारीजी के पावन सानिध्य में आचार्य महाप्रज्ञ जी का 92वां जन्मदिवस रविवार 26 जून 2011 को तेरापंथ भवन, कांदिवली में प्रज्ञा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जीवन विज्ञान अकादमी मुंबई द्वारा एक दिवसीय जीवन विज्ञान प्रशिक्षण कार्यशाला का समायोजन किया गया। साध्वीवृंद द्वारा महामंत्रोच्चारण के पश्चात च्तुलसी गणी जाँन की...ज् ज्ञानशाला की प्रशिक्षकाओं द्वारा मधुर स्वरों में मंगलाचरण प्रस्तुत किया।

साध्वी श्री साधना श्री जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रज्ञा पुरूष आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी अनेक समवायों के समन्वय रूप थे। वह एक विनित शिष्य, तो प्रखर दार्शनिक और साहित्यकार भी थे। वे महान योगी संत और कुशल अनुशास्ता थे। उन्होने पवित्र प्रज्ञा से वर्तमान की हर समस्या का समसामयिक एवं सुंदर समाधान दिया। विनय विवेक समर्पण के समन्वित रूप आचार्य महाप्रज्ञ ने पुरूषार्थ और प्रायोगात्मक जीवन जीकर अपने प्रज्ञा को जागृत किया और पूरे धर्म संघ को ही नहीं अपितु संपूर्ण संसार को मानवजाति को दिव्य प्रज्ञा का प्रसाद बांटा, इसलिए आज हम उनका जन्मदिन प्रज्ञा दिवस के रूप में मना रहे हैं। साध्वी विमल प्रभा जी ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे, उन्होने गंभीर चिंतन अनुभव व प्रायोगात्मक जीवन के द्वारा बीसवीं व इक्कीसवीं सदी को अनेक अवदान दिए। वर्तमान अव्यवस्थित जीवन शैली को देखकर भविष्य में आने वाली समस्याओं को अपनी दिव्यप्रज्ञा से प्रत्यक्ष देखा और उसके समाधान हेतु जीवन विज्ञान का अवदान दिया। कलात्मक जीवन जीने की कला का ही नाम है जीवन विज्ञान।

इस अवसर पर श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष भीकमचंद नाहाटा एवं जीवन विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष प्यारचंद मेहता ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत वक्तव्य एवं शाल साहित्य समर्पित कर किया। शिविर संयोजक कमल पटावरी ने जीवन विज्ञान का परिचय दिया। इसी क्रम में मीनाक्षी भूतोडिय़ा ने जीवन विज्ञान गीत को सुमधुर स्वरों में प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण देने कोलकाता से आए मुख्य वक्ता विक्रम सेठिया ने प्रोजेक्टर के माध्यम से दमदार शैली में जीवन विज्ञान के द्वारा शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकास कैसेे करें? शानदार शब्द संयोजन के साथ प्रभावशाली प्रशिक्षण दिया। चंचल कुमार चंद्रेश पाण्डेय ने प्रार्थना सभा में जीवन विज्ञान तथा संकटमोचन आन्जन्य ने योग का प्रशिक्षण दिया। प्रेक्षा प्रशिक्षक पारस दुगड़ व शांतीलाल कोठारी ने मुद्रा विज्ञान कायोत्सर्ग आदि की जानकारी दी। मुंबई ज्ञानशाला संयोजिका निर्मला चंडालिया ने लगभग 150 प्रशिक्षिकाओं की उपस्थिति पर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर तेरापंथी सभा, मुंबई के अध्यक्ष भंवरलाल कर्णावट, मंत्री दिनेश सुतरिया, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष माणक धींग, मुंबई महिला मंडल मंत्री भारती सेठिया, अनूपचंद बोथरा, तेयुप कांदिवली अध्यक्ष विनोद धाकड़, मालाड तेयुप अध्यक्ष ज्ञानचंद बाफणा, मंत्री संजय लोढ़ा आदि गणमान्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई। जीवन विज्ञान अकादमी के मंत्री बच्छराज पटावरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिविर का सम्यक संयोजन मनोहर गोखरू ने किया।

Sources
Jain Terapnth News

News in English: Sushil Bafana
Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Acharya
  2. Acharya Mahaprajna
  3. Jain Terapnth News
  4. Jeevan Vigyan
  5. Mumbai
  6. Prajna
  7. Sadhana
  8. Sadhvi
  9. Sadhvi Sadhana Shree
  10. Sadhvi Suraj Kumari
  11. Sadhvi Vimalprabha
  12. Sushil Bafana
  13. आचार्य
  14. आचार्य महाप्रज्ञ
  15. आचार्य श्री महाप्रज्ञ
Page statistics
This page has been viewed 1472 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: