News in English:
Location: | Rajsamand |
Headline: | Prajna Diwas and Oath Taking Ceremony |
News: | Muni Suresh Kumar told that sometimes greatness is imposed on some person. Some people are top due to their decision. Acharya Mahaprajna born in small village Tamkor and reached on height by establishing human values. His shadow will be remembered for centuries. New team of Terapanth Yuvak Parishad took oath. Muni Sambodhi Kumar and Saman Sidhprajna also spoke. |
News in Hindi:
प्रज्ञा दिवस एवं तेयुप शपथ ग्रहण समारोह
राजसमंद 01 JULY 2011 (जैन तेरापंथ समाचार न्यूज ब्योरो)
मुनि सुरेश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों पर महानता थोप दी जाती है और कुछ अपने महान निर्णयों से महानता के शिखर पर शुमार हो जाते हैं। आचार्य महाप्रज्ञ ने छोटे से गांव में जन्म लेकर समूची दुनिया में मानवीय मूल्यों को जिस संजीदगी से स्थापित किया, उसकी परछाइयां सदियों तक दिखाई देगी।
मुनि बुधवार शाम को प्रज्ञा विहार कांकरोली में आचार्य महाप्रज्ञ के जन्म दिवस एवं तेरापंथ युवक परिषद के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डॉ. राकेश तैलंग एवं विशिष्ट अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष अर्जुन मेवाड़ा थे। इस अवसर पर मुनि संबोधि कुमार एवं समण सिद्धप्रज्ञ ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में आभार परिषद मंत्री धनेंद्र मेहता ने ज्ञापित किया।