News in English:
Location: | Balotara |
Headline: | Sanyam Is Lifeline of Religion◄ Muni Madan Kumar |
News: | Muni Madan Kumar was addressing a function to celebrate 286 birthday of Acharya Bhikshu. Truth is god. Acharya Bhikshu faced many difficulties to safe-guard truth. He was worshipper of Non-violence. |
News in Hindi:
संयम धर्म का प्राण:मुनि मदन कुमार
मुनि मदन कुमारg
बालोतरा 13 जुलाई तेरापंथ न्यूज ब्योरो कार्यालय संवाददाता
सत्य भगवान है और सत्य ही लोक में सारभूत तत्व है। आचार्य भिक्षु सत्य के उपासक होने के साथ अहिंसा के प्रतिष्ठापक थे। सत्य की सुरक्षा और भलाई के लिए उन्होंने कई कष्ट सहे। निकटवर्ती जसोल स्थित तेरापंथ भवन में तेरापंथ के आद्य प्रणेता आचार्य भिक्षु के 286वें जन्म दिवस समारोह में प्रवचन देते हुए मुनि मदन कुमार ने विचार व्यक्त किए।
तेरापंथ स्थापना दिवस कल:
तेयुप अध्यक्ष सुरेश कुमार बुरड़ ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे मुनि मदन कुमार के सानिध्य में 252 वां तेरापंथ दिवस मनाया जाएगा। बुरड़ ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर रात्रि में धर्म जागरण का आयोजन होगा।