Location: | Kelwa |
Headline: | Jain Scholar Training Started In Presence Of Acharya Mahashraman |
News: | Acharya Mahashraman told that Mahila Mandal running many project. Training for Jain scholar is latest project. Participants can do study at home and they can become Jain scholar. Smt. Kanak Barmecha seek blessing of Acharya Mahashraman for successes of project. Dr. Manju Nahata who is coordinator of project gives detail about training process. |
जैन स्कॉलर परियोजना का शुभारंभ
आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम
केलवा 23 JULY 2011 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो सेवा
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से जैन स्कॉलर परियोजना का शुभारंभ आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में शुक्रवार को हुआ।
इस अवसर पर आचार्य ने कहा कि महिला मंडल की ओर से अनेक उपक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पहले से ही तत्वज्ञान का कोर्स चल रहा है। अब जैन स्कॉलर का कार्यक्रम हाथ में लिया है। स्कॉलर कार्यशाला में संभागी बहनें घर पर जैन दर्शन का अध्ययन करती रहेगी, वे जैन स्कॉलर बन सकेंगी। मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कनक बरमेचा ने परियोजना को सफल बनाने का आशीर्वाद आचार्य से मांगा। परियोजना की संयोजिका डॉ.. मंजू नाहटा ने परियोजना पर प्रकाश डाला। मंडल की प्रधान ट्रस्टी सुशीला पटावरी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यशाला की किट आचार्य को भेंट की