Short News in English
Location: | Jasol |
Headline: | Religion Is Source of Happiness► Muni Madan Kumar |
News: | Muni Madan Kumar told religion is source of happiness. Non-violence, Sanyam and Penance are key points of religion. Every person who led life of religion got right to live with happiness. Consciousness for health is necessary for happy life. Sanyam is important mantra for good health. Healthy body provide peaceful mind. Health is key point for development. Emotional health paves way for physical health. |
News in Hindi
धर्म में ही सुख है: मुनि मदन कुमारजी
जसोल जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो केलवा 22 Sep-2011
आचार्य महाश्रमण के शिष्य मुनि मदन कुमार ने कहा कि धर्म अनमोल तत्व है। अहिंसा, संयम और तप उसके प्राण तत्व हैं। जो धार्मिक जीवन जीता है वह सुखी जीवन का अधिकार प्राप्त कर लेता है। सुख के लिए स्वास्थ्य चेतना का विकास जरूरी है ओसवाल भवन में धर्म सभा के दौरान प्रवचन देते हुए मुनि मदन कुमार ने ये विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संयम अच्छे स्वास्थ्य का मूल मंत्र है। शरीर के निरोग होने पर मन शांत और प्रसन्न रहता है। मुनि ने कहा कि भारतीय ऋषियों ने स्वास्थ्य को पहला सुख माना है। आयुर्वेद में वात, पित और कफ के संतुलन पर बल दिया जाता है। जीवन में विकास के लिए स्वास्थ्य जरूरी है भावनात्मक दृष्टि से व्यक्ति स्वस्थ रहे तो अनेक शारीरिक बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है।