24.09.2011 ►Ladnun ►Jeevan Vigyan Paves Way For Peaceful Society► Muni Mahendra Kumar

Published: 24.09.2011
Updated: 17.01.2013

Short News in English

Location: Ladnun
Headline: Jeevan Vigyan Paves Way For Peaceful Society► Muni Mahendra Kumar
News: Muni Mahendra Kumar addressing participants of trainers training workshop viewed that Jeevan Vigyan paves way for peaceful society. Workshop was organized by JVB Distance Education Department. Muni Mahendra Kumar told that Meditation, Pranayam, Anupreksha are part of Jeevan Vigyan. War is first fought in human mind and then between two nations. Jeevan Vigyan control mind.

News in Hindi

JVB- मन के युद्ध को रोकने का उपाय है जीवन विज्ञान’ - प्रो. मुनि महेंद्र कुमार

मन के युद्ध को रोकने का उपाय है जीवन विज्ञान

लाडनूं (नागौर) जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो 23 Sep-2011

दो या दो से अधिक देशों के बीच युद्ध कभी-कभी होते हैं। लेकिन व्यक्ति के मन में युद्ध का क्रम निरंतर चलता रहता है। यह विचार जैन विश्व भारती के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित 6 दिवसीय प्रशिक्षक-प्रशिक्षण कार्यशाला में संभागियों को संबोधित करते हुए प्रो. मुनि महेंद्र कुमार ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि युद्ध को रोकना आसान नहीं है। मन के युद्धों को रोकने के लिए मन पर नियंत्रित करने के लिए जीवन विज्ञान के अंतर्गत ध्यान, प्राणायाम, अनुप्रेक्षा आदि का प्रावधान है। जितना अधिक जीवन विज्ञान का विस्तार होगा उतना ही मानसिक युद्धों का नियंत्रण होगा और उतना ही समाज में शांति और सुव्यवस्था स्थापित होगी। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संजीव गुप्ता ने सभी संभागियों का परिचय करवाया। डॉ. अशोक भास्कर ने पीपीटी के माध्यम से अध्यापन करवाने की पद्धति पर प्रकाश डाला। डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने शारीरिक क्रिया विज्ञान एवं डॉ. विवेक माहेश्वरी ने मनोविज्ञान के प्रायोगिक स्वरूप का अभ्यास प्रयोगशाला में करवाया।


Sources

Jain Terapnth News

News in English: Sushil Bafana

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. JVB
  2. Jain Terapnth News
  3. Jeevan Vigyan
  4. Ladnun
  5. Meditation
  6. Muni
  7. Pranayam
  8. Sushil Bafana
  9. अशोक
  10. मुनि महेंद्र कुमार
Page statistics
This page has been viewed 1337 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: