26.10.2011 ►Kelwa ►Muni Sagarmal (Shraman) Was Saint of Great Quality► Acharya Mahashraman

Published: 26.10.2011
Updated: 02.07.2015

Short News in English

Location: Kelwa
Headline: Muni Sagarmal (Shraman) Was Saint of Great Quality► Acharya Mahashraman
News: Acharya Mahashraman paid homage to Muni Sagarmal. He described him great historian saint. He was artist and always encouraged younger monks. His motivation was source to go ahead for many saints. He wrote many books and also provided service to senior monks. Sadhvi Pramukha Kanakprabha and Mantri Muni Sumermal also paid homage to him.

News in Hindi

इतिहास मनीषी थे मुनि सागर: महाश्रमण

स्वामी की क्षति पूर्ति के लिए संतों को विलक्षण बनने की आवश्यकता जताई, आज मनाया जाएगा भगवान महावीर का निर्वाण दिवस

केलवा २६ अक्तूबर २०११ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो उदयपुर

आचार्य महाश्रमण ने मुनि सागर स्वामी को इतिहास मनीषी के रूप में परिभाषित करते हुए कहा कि वे कलाकार के साथ अच्छे साहित्यकार भी थे। उनमें साहित्य कूट-कूट कर भरा हुआ था। वे वात्सल्य की प्रतिमूर्ति थे और प्राय: अच्छे कार्यों के बदले शाबाशी देते थे। उनकी क्षति की पूर्ति के लिए धर्म संघ के अन्य संतों को भी विलक्षण बनने की आवश्यकता है।

आचार्यश्री ने मंगलवार को दैनिक प्रवचन में कहा कि मुनि ने सेवा के साथ-साथ अनेक ग्रंथों का लेखन किया और संघ को आगे बढ़ाने में अपना जीवन समर्पित किया। सेवा ऐसा गुण है, जिसके माध्यम से व्यक्ति के दिल को जीता जा सकता है। अविवाहित अवस्था में धर्म संघ से जुडऩे वाले मुनि सागर का गत 23 अक्टूबर को प्रात: सिरियारी में महाप्रयाण हो गया था। उनके चले जाने से संघ में इतिहास मनीषी संत की कमी हो गई है। मंत्री मुनि सुमेरमल ने मुनि सागर को बेजोड़ मुनि बताते हुए कहा कि संघ जीवन में न्यौछावर होने वाले महान संत थे। साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा ने कहा कि वे विशिष्टता के धनी थे।

निर्वाण दिवस आज:

बुधवार को यहां भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस मनाया जाएगा। इस दिन भगवान महावीर की ओर से प्रसारित उद्देश्यों को लेकर अनेक कार्यक्रम होंगे।


Sources

Jain Terapnth News

News in English: Sushil Bafana

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Acharya
  2. Acharya Mahashraman
  3. Jain Terapnth News
  4. Kelwa
  5. Mahashraman
  6. Mantri
  7. Mantri Muni Sumermal
  8. Muni
  9. Muni Sagarmal
  10. Muni Sagarmal (Shraman)
  11. Muni Sumermal
  12. Sadhvi
  13. Sadhvi Pramukha
  14. Sadhvi Pramukha Kanakprabha
  15. Shraman
  16. Sushil Kumar Bafana
  17. आचार्य
  18. आचार्य महाश्रमण
  19. मंत्री मुनि सुमेरमल
  20. महावीर
  21. सागर
Page statistics
This page has been viewed 1420 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: