12.11.2011 ►Bhiwani ►Sadhvi Ratan Shree Did Vihar After Chaturmas

Published: 12.11.2011
Updated: 21.07.2015

Short News in English

Location: Bhiwani
Headline: Sadhvi Ratan Shree Did Vihar After Chaturmas
News: Sadhvi Ratan Shree did vihar from Bhivani after Chaturmas. She addressed people to follow morality. She made her speech on Raja Pradeshi.

News in Hindi

भिवानी:साध्वी रतनश्री ने तेरापंथ भवन से किया विहार

साध्वी रतनश्री ने तेरापंथ भवन से किया विहार

भिवानी ११ नवबर २०११ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो

आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी रतनश्री ने अपने सफल चातुर्मास के बाद तेरापंथ भवन से विहार किया। विहार से पूर्व भवन में राजा प्रदेशी का व्याख्यान सुनाया गया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार संतो की संगति से दुष्ट राजा प्रदेशी भी देवताओं की योनि में चला गया। उन्होंने लोगों से जीवन में धर्म व नैतिकता को धारण करते रहने का उपदेश दिया। साध्वी ने कहा कि संत तो चलते पानी की तरह आते है और लोगों को सत्य मार्ग पर चलने की शिक्षा देकर अगले पड़ाव की ओर चल पड़ते है। उन्होंने कहा कि आत्म धर्म को नहीं भूलना चाहिए। संतो की तो रीत यही है एक स्थान से प्रीत नहीं है। सभी स्थान संतो के लिए प्रिय होते है और जहां भी जाते है वहीं उनका स्वागत होता है। साध्वी श्री तेरापंथ भवन से जुलूस की शक्ल में विकास नगर, कृष्ण खरकिया के आवास पर पहुंची। साध्वी श्री का कुछ दिन नगर के उप नगरों में प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा। इस अवसर पर सीएल बंसल, सुरेंद्र जैन एडवोकेट, सुभाष जैन, रमेश बंसल, विकास जैन, विनोद जैन, आनंद जैन, धर्मपाल जैन, टेकचंद जैन, प्रेमलता जैन, कुसुम जैन, मंजू जैन, मैना सेठिया, रवि, विशाल और भरत सोलंकी तथा भुरू जैन आदि थे।


Sources

Jain Terapnth News

News in English: Sushil Bafana

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Bhivani
  2. Bhiwani
  3. Chaturmas
  4. Jain Terapnth News
  5. Sadhvi
  6. Sadhvi Ratan Shree
  7. Sushil Kumar Bafana
  8. Vihar
  9. आचार्य
  10. आचार्य महाश्रमण
  11. कृष्ण
Page statistics
This page has been viewed 1269 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: