01.12.2011 ►Amet ►Muni Sumermal (Sudarshan) Guided Maryada Mahotsav Arrangement Committee

Published: 01.12.2011
Updated: 21.07.2015

Short News in English

Location: Amet
Headline: Muni Sumermal (Sudarshan) Guided Maryada Mahotsav Arrangement Committee
News: Muni Sumermal (Sudarshan) meet with member of Maryada Mahotsav arrangement committee and inquired about work done so far. He also gives guidance.

News in Hindi

मुनि सुमेरमल ने मर्यादा महोत्सव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

मुनि सुमेरमल ने मर्यादा महोत्सव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

आमेट में जनवरी में आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में होगा 14वां मर्यादा महोत्सव

०१ दिसम्बर २०११ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो आमेट

नगर में जनवरी में आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में होने वाले 14वें मर्यादा महोत्सव की व्यवस्था का मंगलवार को शासन मुनि सुमेरमल सुदर्शन ने जायजा लिया। इस महोत्सव में तेरापंथ धर्म संघ के 400 से अधिक साधु व साध्वियां एवं समण व समणियां भाग लेंगे। साथ ही विदेश से हजारों श्रद्धालु आमेट पहुंचेंगे।

शासन मुनि सुमेरमल सुदर्शन एवं मुनि किशनलाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद इस संदर्भ में चर्चा करते हुए मर्यादा महोत्सव व्यवस्था समिति के कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यकर्ताओं के अनुसार महोत्सव तेरापंथ का महाकुंभ है। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। भवन एवं कुटीरों का निर्माण, विशाल पांडाल, जुलूस एवं आयोजन को लेकर कई समितियां बनाई गई हैं, जिन्होंने जोरशोर से काम शुरू कर दिया है। मुनियों ने तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ कन्या मंडल के कार्यकर्ताओं से भी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। आचार्य महाश्रमण मर्यादा महोत्सव के लिए अपने 21 दिवसीय प्रवास का शुभारंभ 15 जनवरी को करेंगे। वे 15 जनवरी को आगरिया से विहार कर आमेट में प्रवेश करेंगे।

लावासरदारगढ़ के लिए विहार आज:

मुनि सुमेरमल सुदर्शन सहित चार संत बुधवार को सुबह आठ बजे लावासरदारगढ़ के लिए विहार करेंगे। सरदारगढ़ में 11 से 13 जनवरी तक आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में वर्धमान महोत्सव का आयोजन होगा। मुनि इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ही सरदारगढ़ की ओर विहार करेंगे। मुनि सुमेरमल के साथ ही मुनि तन्मय कुमार, मुनि जयंतकुमार, मुनि अनुशासन कुमार का भी सरदारगढ़ में प्रवास होगा।


Sources

Jain Terapnth News

News in English: Sushil Bafana

Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Maryada Mahotsav
          • Share this page on:
            Page glossary
            Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
            1. Amet
            2. Jain Terapnth News
            3. Maryada
            4. Maryada Mahotsav
            5. Muni
            6. Muni Sumermal
            7. Muni Sumermal (Sudarshan)
            8. Sushil Bafana
            9. आचार्य
            10. आचार्य महाश्रमण
            11. मुनि किशनलाल
            12. मुनि तन्मय कुमार
            Page statistics
            This page has been viewed 1222 times.
            © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
            Home
            About
            Contact us
            Disclaimer
            Social Networking

            HN4U Deutsche Version
            Today's Counter: