17.01.2012 ►Terapanth News 3

Published: 17.01.2012
Updated: 21.07.2015

ShortNews in English:

Amet: 17.01.2012

Attachments towards Material is Hurdle in Way of Mukti: Acharya Mahashraman.

News in Hindi

आसक्ति छोडऩे पर होगी मुक्ति- आचार्य महाश्रमण 

आमेट Published on 17 Jan-2012जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो सवाददाता 
आचार्य महाश्रमण ने कहा कि मनुष्य को आसक्ति छोडऩे का प्रयास करना चाहिए, तभी हम अहिंसात्मक जीवन की अवधारणा को पुष्ट कर सकते हैं। जीवन में अनासक्ति होगी तो मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। हमें अनासक्ति की साधना करने की जरूरत है। 


आचार्यश्री सोमवार को यहां सर्व सुविधा युक्त चल चिकित्सालय के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नाम के साथ व्यक्ति में काम के प्रति भी जागरूकता होनी चाहिए। जो व्यक्ति काम में विश्वास करता है, वह उच्च श्रेणी में आता है। काम और नाम दोनों में विश्वास करने वाला मध्यम श्रेणी में आता है, और जो काम नहीं करता और नाम की चेष्टा रखता है, वह निम्न श्रेणी में आता है। इसलिए व्यक्ति को सदैव कर्म में विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य के लिए जीवन में पूरी तरह से अहिंसक बनना बहुत कठिन है, लेकिन प्रयास तो किया जा सकता है। 

मंत्री मुनि सुमेरमल ने कहा कि व्यक्ति को धर्म के सहारे अपना जीवन निर्वाह करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। हम अनादिकाल से आगमों का स्वाध्याय कर सिद्धत्व को प्राप्त करते आ रहे हैं।धर्म के माध्यम से व्यक्ति मोक्ष या मुक्ति को प्राप्त कर सकता है। जो व्यक्ति धर्म को धारण कर लेता है वह मंजिल तक पहुंचता है और धर्म भी उसकी रक्षा करता है। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं राजसमंद विधायक श्रीमती किरण माहेश्वरी ने कहा कि आचार्यश्री को भारत रत्न की मांग करते हुए कहा कि आचार्य महाश्रमण केवल जैन संत ही नहीं बल्कि मानव मात्र का उत्थान करने वाले महापुरुष है। इनका अभियान देश को अनेक समस्याओं से निजात दिलाने वाला है। अहिंसा यात्रा के दौरान नशामुक्ति, भ्रूण हत्या निरोध, साम्प्रदायिक सौहार्द और ईमानदारी का विकास का जो प्रयास हुआ है, वह दुर्लभ है। मुंबई पुलिस के अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र की जेलों में अभी 30 हजार से अधिक बंदी हैं, जिन्हें नैतिकता के आधार पर जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा दी जा रही है। इस अवसर पर इंद्रचंद दुधेरिया, नवीन चोरडिय़ा, नरेन्द्र श्यामसुखा, डॉ. प्रिंस सुराणा, सतीश मेहता, मेघराज धाकड़, सोहन लाल धाकड़ ने भी विचार व्यक्त किए। आरंभ में ज्ञानशाला की ओर से गीतिका का संगान किया गया। संचालन व्यवस्था समिति के सह संयोजक सलिल लोढ़ा ने किया। 


सांस्कृतिक संध्या आज: 
Published on 17 Jan-2012जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो सवाददाता 
आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में मंगलवार शाम कन्या मंडल के तत्वावधान में मेरे महाश्रमण भगवान विषयक सांस्कृतिक संध्या, साप्ताहिक प्रवचनमाला का शुभारंभ मंगलवार को होगा। 

आमेट में सर्व सुविधा युक्तचल चिकित्सालय का लोकार्पण, भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव किरण माहेश्वरी भी शामिल हुईं


 

Sources


Jain Terapnth News

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Share this page on:
          Page glossary
          Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
          1. Acharya
          2. Acharya Mahashraman
          3. Amet
          4. Jain Terapnth News
          5. Mahashraman
          6. Mukti
          7. Sushil Bafana
          8. आचार्य
          9. आचार्य महाश्रमण
          10. मंत्री मुनि सुमेरमल
          11. महाराष्ट्र
          12. मुक्ति
          Page statistics
          This page has been viewed 849 times.
          © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
          Home
          About
          Contact us
          Disclaimer
          Social Networking

          HN4U Deutsche Version
          Today's Counter: