25.01.2012 ►Terapanth News 2

Published: 25.01.2012
Updated: 01.02.2012

ShortNews in English:

Amet: 25.01.2012

Drama Presented by Gyanshala Children in Presence of Acharya Mahashraman.

News in Hindi

बच्चों की नाट्य तथा नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा

बच्चों की नाट्य तथा नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा 

आमेट २५ जनवरी २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज 
आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में यहां तेरापंथ समवसरण में सोमवार रात को तेरापंथ महिला मंडल की ओर से सत्यवादी हरिशचंद्र विषयक लघु नाटिका का मंचन किया गया। प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और वे ठंड के बावजूद रात तक पांडाल में जमे रहे। 

नाटिका की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे हुई। इसमें हरिशचंद्र के बाल्यावस्था से सत्यवादी हरिशचंद्र के सफर को विभिन्न पात्रों ने अनेक भाव भंगिमाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। राजा के पात्र का किरदार मयूरी पितलिया, रानी का रेणु छाजेड़, हरिजन पति का किरदार कोमल भंडारी, इंद्र मनु सांखला, तापस खुशबू गेलड़ा, वृद्धा का आशा डूंगरवाल, प्रहरी का पूर्वी लोढा, वृद्ध का सुधा मेहता, मंत्री का पात्र टीना भरसारिया ने निभाया। संचालन मीना गेलड़ा ने किया। शुरुआत में अध्यक्ष मंजू गेलड़ा ने किरदार परिचय और अतिथियों का स्वागत किया। इधर, आमेट भिक्षु मंडल मुंबई के आवास कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में पदाधिकारियों ने पारित किए। बैठक के निर्णयानुसार भोजनशाला का प्रायोजक बाबूलाल विनोद कच्छारा को बनाया गया। इसमें मर्यादा महोत्सव के लिए 28 जनवरी को मुंबई वेस्टर्न जोन, 29 जनवरी को न्यू बोम्बे जोन तथा 30 जनवरी को सैन्ट्रल जोन को भोजनशाला में व्यवस्था सौंपने का निर्णय किया गया। बैठक में मुंबई सभा अध्यक्ष विनोद कच्छारा, आमेट मित्र मंडल के अध्यक्ष सलील लोढा, पूर्व अध्यक्ष हस्तीमल हस्ती, गोगा लाल चौधरी, महिला मंडल अध्यक्ष पुष्पा गेलड़ा ने विचार रखे।

Sources

Jain Terapnth News

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Share this page on:
          Page glossary
          Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
          1. Acharya
          2. Acharya Mahashraman
          3. Amet
          4. Gyanshala
          5. Jain Terapnth News
          6. Mahashraman
          7. Sushil Bafana
          8. आचार्य
          9. आचार्य महाश्रमण
          10. भाव
          Page statistics
          This page has been viewed 1157 times.
          © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
          Home
          About
          Contact us
          Disclaimer
          Social Networking

          HN4U Deutsche Version
          Today's Counter: