26.01.2012 ►Terapanth News 1

Published: 26.01.2012
Updated: 21.07.2015

ShortNews in English:

Rourkela: 26.01.2012

Strong Will Power Can Change Direction of Person: Sadhvi Kundan Rekha.
Sadhvi Kundan Rekha was addressing one day Workshop of Mahila Mandal.

News in Hindi

संकल्प से हम दिशा व दशा बदल सकते: साध्वी कुंदन रेखा

राउरकेला, २५ जनवरी २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो संवाददाता:

आचार्य श्री महाश्रवण की सुशिष्या साध्वी कुंदन रेखा के सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल की ओर से संकल्प पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए साध्वी कुंदन रेखा ने कहा संकल्प में अद्भुत शक्ति है, जो मनुष्य की दिशा और दशा बदल देती है। सद् संस्कारों की पौध संकल्प के जल से ही बढती है। आचार-विचार और अनुशासन के फल संकल्प के वृक्षों की उपज है। ज्ञान-दर्शन और चरित्र की पवित्रता का राज संकल्पों की सुदृढ़ता से ही संभव है।

दृढ़ निश्चय व भावना के बिना संकल्प फलिभूत नहीं हो सकता। नाशवान शरीर में अमर आत्मा का साक्षात्कार संकल्प बल की देन ही है। कषाय की प्रबलता को जहंा विराम मिलता है, वहीं मैत्री एवं समन्वय के फूल अपनी सौरभ बिखेर कर जन-जन को विमुग्ध बना देते है।

संकल्प एक प्रज्वलित दीप है, जिसके द्वारा अज्ञान का अंधकार समाप्त किया जा सकता है। संकल्प एक सीप का मोती है जो शीतलता प्रदान कर भव-भ्रमन को मिटा सकता है। आचार्य श्री महाश्रमण जी दृढ़ संकल्प के धनी हैं, जिन्होंने अल्पवय में दीक्षा स्वीकार कर लाखों के चेहते ही नहीं बने, बल्कि अन्त:आत्मा को प्राप्त करने वाले महायोगी बन गए है। वर्तमान युग का यह आश्चर्य है जो बिना संकल्प के संभव नहीं है। तेरापंथ महिला कुछ ऐसे संकल्पों की संयोजना करे जिससे हो रिश्तों में मिठास, गुणों की बढ़े सुवास, जगे एक नया विश्वास,नए वर्ष की खुशी में संकल्पों को ले आश्वास फिर चारों तरफ प्रकाश ही प्रकाश।

साध्वी सौभाग्य यशा ने कहा, संकल्प एक शक्ति है जिससे मानव मन लक्ष्य का वरण कर सकता है। विषमताओं को दूर कर सकता या संयम का दीप जला सकता है।

स्वयं को जीवन को निखारता हुआ समाज को सुंदर बना सकता है। संकल्प वह पावन जल है, जिसे पीने से भव भ्रमण से लगी प्यास शांत हो सकता है, कलुषता की अग्नि बुझ जाती है।

साध्वी कल्याण यशा ने समधुर गीत प्रस्तुत किया। मारवाड़ी महिला मंडल की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा खेतान ने कहा, संकल्प वह सोपान है, जिस पर आरोहण कर शिखर का स्पर्श कर मनचाही मंजिल प्राप्त की जा सकती है। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा संपत् भंसाली, सोनम सेठिया ने अपनी भवनाएं प्रस्तुत की। आभार ज्ञापन तरूवैद, विनीता जैन एवं मंगलाचरण महिला मंडल की बहनों ने कार्यक्रम का कुशलता से संचालन ने किया। सौ से अधिक भाई-बहनों ने इस अवसर पर संकल्प पत्र भरकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

Sources

Jain Terapnth News

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Share this page on:
          Page glossary
          Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
          1. Jain Terapnth News
          2. Mahila Mandal
          3. Mandal
          4. Rourkela
          5. Sadhvi
          6. Sushil Bafana
          7. आचार्य
          8. शिखर
          Page statistics
          This page has been viewed 988 times.
          © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
          Home
          About
          Contact us
          Disclaimer
          Social Networking

          HN4U Deutsche Version
          Today's Counter: