14.02.2012 ►Ladnun ►Muni Dhananjay Kumar

Published: 14.02.2012
Updated: 16.05.2012

ShortNews in English

Ladnun: 14.02.2012
District Collector Shyam Sundar Bissa Took Blessing of Muni Dhananjay Kumar

News in Hindi

जिला कलेक्टर ने लिया मुनि धनंजय से आशीर्वाद
14 फरवरी 2012 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो लाडनू
नागौर जिले के जिला कलेक्टर श्यामसुंदर बिस्सा ने कल लाडनूं में जैन विश्व भारती परिसर स्थित भिक्षु विहार में उपस्थित होकर यहां प्रवासित ‘शासन गौरव’ मुनि धनंजयकुमार आदि मुनिवृंद के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अनौपचारिक कार्यक्रम के पश्चात् जिला कलेक्टर ने कुछ देर जैन विश्व भारती परिसर में अपने लवाजमे के साथ भ्रमण भी किया। इस अवसर पर मुनिश्री अक्षयप्रकाशजी, लाडनूं नगरपालिका अध्यक्ष बच्छराज नाहटा जैन विश्व भारती के निदेशक राजेन्द्र खटेड़, प्रमुख, परिचालन हेमन्त नाहटा, प्रमुख, विधि एवं मानव संसाधन डॉ. विजयश्री शर्मा आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि श्री बिस्सा आचार्य महाप्रज्ञ से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं एवं उनके अवदानों से काफी प्रभावित हैं तथा समय-समय पर उनके साहित्य का अध्ययन भी करते रहते हैं।

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Ladnun
  2. Muni
  3. Muni Dhananjay Kumar
  4. आचार्य
  5. आचार्य महाप्रज्ञ
  6. दर्शन
Page statistics
This page has been viewed 1093 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: