13.03.2012 ►Jasol ►Rally by Mahila Mandal to Give Message to stop feticide killings

Published: 13.03.2012
Updated: 17.01.2013

ShortNews in English

Jasol: 13.03.2012

Mahila Mandal held meeting in presence of Sadhvi Gulabkanwar. A rally also organized to give message to stop feticide killings.

News in Hindi

जसोल में रैली निकाल दिया भू्रण हत्या रोकने का संदेश

रैली निकाल दिया भू्रण हत्या रोकने का संदेश
जसोल १३ मार्च २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो प्रतिनिधि
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल जसोल की ओर से सोमवार को कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम व महिला स्वाभिमान जागृत करने के उद्देश्य से पुराना ओसवाल भवन में साध्वी गुलाब कंवर के सानिध्य में चिंतन गोष्ठी का आयोजन किया गया।

मंडल सचिव नीतू सालेचा ने बताया कि कार्यक्रम में वक्ता के रुप में उपस्थित अध्यापिका बीना चौधरी ने कहा कि वर्तमान में जिस तरह नारी का शोषण किया जा रहा है, वह चिंताजनक है। कार्यक्रम में भ्रूण हत्या रोकने तथा नारी शक्ति प्रदर्शन व उसके महत्व के संबंध में महिला मंडल अध्यक्ष फेना भंसाली, पुष्पा देवी बुरड़, ममता देवी सालेचा, ललिता देवी गांधी मेहता, ममता देवी गांधी मेहता, शशिकला छाजेड़ व रेखा देवी मेहता ने विचार व्यक्त किए। इससे पहले साध्वी गुलाब कंवर व साध्वी हेमरेखा ने मंगल पाथेय प्रदान किया। गोष्ठी के दौरान सरस्वती देवी बुरड़ को उनके व्यक्तित्व के लिए सम्मानित किया गया। मंडल सचिव सालेचा ने बताया कि गोष्ठी के बाद मंडल के बैनर तले कस्बे में रैली निकालकर भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया गया।

Sources

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Jasol
  2. Mahila Mandal
  3. Mandal
  4. Sadhvi
  5. Sushil Bafana
Page statistics
This page has been viewed 971 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: