30.03.2012 ►Sojat Road ►Ahimsa Yatra Led by Acharya Mahashraman Welcomed at Sojat Road

Published: 30.03.2012
Updated: 17.01.2013

ShortNews in English

Sojat Road: 30.03.2012

Ahimsa Yatra Led by Acharya Mahashraman Welcomed at Sojat Road. People of all sect participated in welcome function. Acharya Mahashraman inspired people to apply Sanyam in life.

News in Hindi

सोजत रोड ३० मार्च २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो

स्वागत को उमड़ा सर्वधर्म समाज
Friday, 30 Mar 2012 1:08:34 hrs IST Jain Terapnth News
सोजतरोड (पाली)। कस्बे में गुरूवार को संतों व साघ्वियों के साथ अहिंसा यात्रा लेकर पहुंचे तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण का सर्वधर्म समाज की ओर से स्वागत किया गया। वे सवेरे मुसालिया से विहार कर धूंधला गांव होते हुए यहां पहुंचे। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत कर उनसे आशीर्वाद लिया।
प्रवेश द्वार पर प्रेमराज बंबोली, सुगनराज परमार, विनोद सोनी, पूर्व विधायक देसूरी लक्ष्मी बारूपाल, सरपंच कुन्दन सिंह पंवार, अनिल कुमार शर्मा, निर्मल बंबोली, डूंगरचंद बंबोली, ग्रुप सचिव महिपाल सिंह लखावत आदि ने संतों की अगवानी की। हालांकि इस दौरान रेलवे फाटक बंद होने से उन्हें कुछ देर इंतजार करना पड़ा।

विवेक व संयम अपनाने की सीख
धर्मसभा में आचार्य महाश्रमण ने कहा कि मेरा इस धरा पर यह चौथी बार आगमन है। इससे पहले वे आचार्य तुलसी और आचार्य महाप्रज्ञ के साथ आए थे। उन्होंने कहा कि विवेक और संयम का पथ अपनाने पर ही व्यक्ति का जीवन सफल है। उन्होंने धर्म, काम और अर्थ की अति को भी हानिकारक बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का दाम्पत्य जीवन सुखपूर्ण है तो यह भी मेरी नजरों में एक सच्ची साधना होगी। साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा ने कहा कि निरंतर चलते रहने वाले को ही मंजिल मिलती है।

आचार्य महाश्रमण भी निरंतर गांवों का भ्रमण कर अहिंसा की अलख जगा रहे हैं। इससे पहले तेरापंथ संघ के अध्यक्ष सुगनराज परमार ने आचार्य का स्वागत किया। वहीं मुस्लिम समाज की ओर से मकसूद मौलाना आलम ने आचार्य के समक्ष आपसी भाईचारे व अमन चैन व खुशहाली की कामना के साथ अपने विचार व्यक्त किए। अंत में ग्राम पंचायत सोजत रोड की ओर से आचार्य महाश्रमण को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। आचार्य शुक्रवार सुबह 7 बजे सोजतरोड से बगड़ी नगर के लिए विहार करेंगे।
Comments

Sources

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Acharya Mahashraman
          • Ahimsa Yatra
            • Share this page on:
              Page glossary
              Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
              1. Acharya
              2. Acharya Mahashraman
              3. Ahimsa
              4. Ahimsa Yatra
              5. Jain Terapnth News
              6. Mahashraman
              7. Sanyam
              8. Sushil Bafana
              9. आचार्य
              10. आचार्य तुलसी
              11. आचार्य महाप्रज्ञ
              12. आचार्य महाश्रमण
              13. लक्ष्मी
              14. साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा
              Page statistics
              This page has been viewed 1241 times.
              © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
              Home
              About
              Contact us
              Disclaimer
              Social Networking

              HN4U Deutsche Version
              Today's Counter: