ShortNews in English
Balotara: 02.05.2012
Acharya Mahashraman Praised Sadhvi Pramukha Kanak Prabha and Muni Kumar Shraman. Amrit Mahotsav imagined by Sadhvi Pramukha Kanak Prabha. Muni Kumar Shraman did fine work to make it successes.
News in Hindi
आभार जताया:
बालोतरा 02 May-२०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
आचार्य ने साध्वी प्रमुखा के निर्देशन और मुनि कुमार श्रमण के श्रम की सराहना की। उन्होंने कहा मुनि कुमार साधुवाद के पात्र हैं। साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा ने आचार्य की अभ्यर्थना करते हुए कहा कि हमने वरदान के रूप में अमृत महोत्सव को मनाया है। मंत्री मुनि सुमेरमल ने कहा कि यह हम सभी के लिए उल्लास व उमंग का विषय है कि हम अपने आचार्य का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने आचार्य का जो उद्बोधन सुना है उसके अनुरूप जीवन का बनाने का सलक्ष्य प्रयास करना है। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुमुक्षु बहनों की ओर से मंगल संगान किया गया। शासन मुनि किशनलाल, मुनि शुभंकर, मुनि मुदु कुमार, मुनि अनंतकुमार, साध्वी रति प्रभा, समणी ज्योति प्रभा, समणी प्रसन्न प्रभा की ओर से श्रद्धासिक्त अभिव्यक्ति हुई। मुनिवृंद की ओर से गीत की प्रस्तुति दी गई। समणी वृंद की ओर से गीत 'जय-जय हो महाश्रमण गाएं' और साध्वी वृंद की ओर से 'जय महाश्रमण जय बोल रहे' गीत की ओर से भाव सुमन अर्पित किए गए। मुनिवृंद की ओर से गुरुवर की अभ्यर्थना की गई। महासभा महामंत्री विनोद चौरडियान गौतम सालेचा ने अपने भावाभिव्यक्ति दी।