14.05.2012 ►Balotara ►Move Ahead After Deciding Aim ► Sadhvi Pramukha Kanak Prabha

Published: 14.05.2012
Updated: 21.07.2015

ShortNews in English

Balotara: 14.05.2012

Sadhvi Pramukha Kanak Prabha addressed to Mahila Mandal workshop. 270 Women attended it. She told them to decide aim and move ahead.

News in Hindi

लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें: साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभा जी
बालोतरा १४ मई २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में 'हमारा परिवार हमारे संस्कार' विषय पर युवती कार्यशाला का आयोजन किया गया। तेरापंथ महिला मंडल मंत्री नयना छाजेड़ ने बताया कि साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभा ने युवतियों को पारिवारिक सौहाद्र्र व संस्कारों की सुरक्षा कैसे करें, इसको लेकर महत्वपूर्ण टिप्स बताए।

उन्होंने कहा कि बहिनें सबसे पहले चरित्र निष्ठ बनें और आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि अपनी सोच को सकारात्मक बनाएं, श्रमशील बनें व बच्चों को सुसंस्कारों का बीजारोपण करें। मंडल प्रभारी साध्वी कल्पना ने व्यक्ति विकास के सूत्र बताते हुए कहा कि बहनें निर्णय शक्ति का विकास करें। अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर और उस तक पहुंचने के लिए पर्याप्त श्रम करें। कार्य को बोझ न बनाए, अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं। राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पा वैद ने बेटियों को श्रमशील बनाने की प्रेरणा दी। श्रमणी निर्मलप्रभा ने तनाव मुक्ति के प्रयोग सिखाए। श्रमणी ज्ञानप्रक्षा ने बहिनों का व्यावहारिक ज्ञान की बात बताई और सहिष्णुता की अनुप्रेक्षा का प्रयोग करवाया।

चेतना चौपड़ा ने कार्यक्रम का मंगलाचरण किया। कार्यक्रम में करीब 270 बहिनों ने भाग लिया। बहिनों को ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता करवाई गई। अध्यक्ष विमलादेवी गोलेच्छा ने आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में विमलादेवी लूंकड़, सरिता बालड़, अनुजा गोलेच्छा सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Sources

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Balotara
  2. Mahila Mandal
  3. Mandal
  4. Sadhvi
  5. Sadhvi Pramukha
  6. Sadhvi Pramukha Kanak Prabha
  7. Sushil Bafana
  8. ज्ञान
  9. मुक्ति
Page statistics
This page has been viewed 650 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: