ShortNews in English
Balotara: 17.05.2012
Mahila Mandal held workshop for personality development. Topic was how to make relation fruitful. Sri Vikram Sethia from Kolkata give many good tips to make your relation fruitful in family. Positive thinking can give success, peace and happiness. Keep faith on each other. Stay in happy mood and it should be a habit.
News in Hindi
महिलाओं ने सीखा 'कैसे भरें रिश्तों में रस'
महिलाओं ने सीखा 'कैसे भरें रिश्तों में रस'
बालोतरा १७ मई २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो के लिए
तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा के तत्वावधान में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जीवनोपयोगी बातें प्रयोगात्मक रूप से सिखाई गई। मुख्य वक्ता विक्रम सेठिया ने बताया कि हमें रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए हर वक्त खुश रहना चाहिए क्योंकि खुशी ही ऐसी अनमोल चीज है, जिसका मूल्य आंका नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि अपने पर विश्वास रखें क्योंकि व्यक्ति का अपना नकारात्मक भाव ही उसे कमजोर व दुखी करता है। सकारात्मक सोच ही उसे सफलता, खुशी व शांति दे सकती है। महिला मंडल अध्यक्षा विमला गोलेच्छा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
नयना छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया। महिला मंडल की ओर से मोमेंटो देकर प्रशिक्षक विक्रम कुमार का सम्मान किया गया। संचालन कविता सालेचा ने किया। मंगलाचरण चेतना चौपड़ा व गगन जीरावला ने किया।