23.06.2012 ►Churu ►Sadhvi Lalit Prabha at Kamalkunj for Chaturmas

Published: 26.06.2012
Updated: 17.01.2013

ShortNews in English

Churu: 23.06.2012

Sadhvi Lalit Prabha along with Sadhvi Amit Shree and Sadhvi Divya Yasha entered for Chaturmas at Kamalkunj. Local Sabha welcomed all Sadhvi.

News in Hindi

ललितप्रभा कमलकुंज में पधारीं
चूरू २३ जून जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
आचार्य महाश्रमण की शिष्य साध्वी ललितप्रभा सहवर्तिनी साध्वियों के साथ चातुर्मास प्रवास के लिए कमल कुंज में पधारीं। कमल कुंज में हुए समारोह में तेरापंथ समाज के लोगों ने साध्वियों का अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया।

साध्वी ललित प्रभा ने संतों के आगमन को पुण्योदय का सूचक बताते हुआ कहा कि संत परंपरा ने अध्यात्म का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम में साध्वी ललित प्रभा के अलावा उनकी सहवर्तिनी साध्वी अमितश्री व दिव्य यशा का भी अभिनंदन किया गया। प्रारंभ में महिला मंडल की शशि कोठारी ने मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभा के अध्यक्ष संपतमल कोठारी, प्रताप सुराणा, तेरापंथ युवक परिषद के सुरेंद्र पारख व राजेंद्र सिंगी ने विचारों के जरिए आचार्य महाश्रमण व साध्वी वृंद के प्रति श्रद्धा भाव व्यक्त किए। कन्या मंडल की ओर से हमारे तीन घर विषयक लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। निधि बांठिया, गजल कोठारी व जयश्री पारख ने साध्वी का रूप धारण कर संघीय परिचय प्रस्तुत किया। साध्वी दिव्य यशा ने हमारे तीन घर कार्यक्रम की जानकारी दी। कन्या मंडल की बालिकाओं की ओर से दी गई प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन राजेश बांठिया ने किया।

Sources

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Festivities / Holy Periods
    • Culture
      • Chaturmas
        • Share this page on:
          Page glossary
          Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
          1. Chaturmas
          2. Churu
          3. Sabha
          4. Sadhvi
          5. Sadhvi Amit Shree
          6. Sadhvi Divya Yasha
          7. Sadhvi Lalit Prabha
          8. Sushil Bafana
          9. आचार्य
          10. आचार्य महाश्रमण
          11. भाव
          Page statistics
          This page has been viewed 1060 times.
          © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
          Home
          About
          Contact us
          Disclaimer
          Social Networking

          HN4U Deutsche Version
          Today's Counter: