ShortNews in English
Siliguri: 23.06.2012
Sadhvi Nirvan Shree Will Enter for Chaturmas on 25th June..
News in Hindi
नगर भ्रमण पर साध्वी निर्वाण श्रीसिलीगुड़ी: २३ जून २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
आचार्य महाश्रमण की विदुषी शिष्या साध्वी निर्वाण श्री इन दिनों नगर भ्रमण पर हैं। 25 जून को साध्वी स्थानीय तेरापंथ भवन में प्रवेश करेंगी। इसके लिए जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। चार्तुमास के लिए साध्वी जी तेरापंथ भवन में निवास करेंगी। वह इन दिनों शहर में घूम-घूमकर अहिंसा की अलख जगा रही हैं।
उन्होंने कहा कि किसी जीव की हत्या करना सबसे बड़ा पाप है। इससे हम सभी को बचना चाहिए। हमारे गुरु महाराज जी ने भी हमें यही संदेश दिया है। यही संदेश हमें अपनी भावी पीढ़ी को सभी को देना है। प्रेम एक ऐसा माध्यम है, जिससे किसी का भी दिल जीता जा सकता है। प्रतिदिन वे जैन धर्मावलंबियों के यहां जाकर ज्ञान की अलख जगा रही हैं।