11.07.2012 ►Balotara ►Mangal Bhavana for Prasidhi Biadmutha in Presence of Sadhvi Laxya Prabha

Published: 11.07.2012
Updated: 02.07.2015

ShortNews in English

Balotara: 11.07.2012

Mangal Bhavana was held for Prasidhi Biadmutha in Presence of Sadhvi Laxya Prabha. Prasidhi Biadmutha is joining Parmarthik Shikshan Sanstha. She is ready to go on way of Sanyam. Sadhvi Laxya Prabha praised her and told that anyone who marches on way of Sanyam is good.   

News in Hindi

छोटी उम्र में संयम पथ से जुडऩा श्रेष्ठ: साध्वी
बालोतरा ११जुलाइ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
साध्वी लक्ष्यप्रभा ने कहा कि संयम पथ पाने में कोई उम्र नहीं होती है, मगर छोटी अवस्था में संयम पथ में जुडऩा सबसे श्रेष्ठ होता है। वह अपने जीवन को साकार बना सकते हैं। संसार में सुख से दुख की ओर मन चला जाता है, मगर संयम साधना में सुख से अति सुख की प्राप्ति होती है। ये विचार साध्वी लक्ष्यप्रभा ने मंगलवार को तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद व तेरापंथ महिला मंडल की ओर से प्रसिद्धि वैद मूथा के लिए आयोजित मंगल भावना समारोह में व्यक्त किए। उल्लेखनीय है कि आचार्य महाश्रमण की शिष्या साध्वी लक्ष्यप्रभा के सानिध्य में छोटी बहिन प्रसिद्धि वैद मूथा संयम पथ के लिए पारमार्थिक शिक्षण संस्था से जुडऩे जा रही है।

इस अवसर पर साध्वी सविता ने कहा कि छोटी सी प्रसिद्धि ने इस पथ को चुनकर अपने जीवन को नया मोड़ दिया है। उम्र में छोटी है मगर मनोबल से मजबूत व प्रसन्न है। इस दौरान सभा उपाध्यक्ष गौतम गोलेच्छा, तेयुप अध्यक्ष राजेश बाफना, तेयुप सहमंत्री स्वरूप दांती ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। कमला देवी ओस्तवाल ने प्रसिद्धि को ननिहाल पक्ष की ओर से शुभकामनाएं दी व परिवार की ओर से प्रसिद्धि की माता, भुआ, बहन ने गीत के द्वारा मंगल कामना की। बाद में परंपरा अनुसार प्रसिद्धि का तिलक, माला, श्रीफल साहित्य से सभा, युवक परिषद, महिला मंडल, कन्या मंडल की ओर से सम्मानित किया गया।

तेरापंथ समाज की ओर से मंगल भावना समारोह का आयोजन
Sources

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Balotara
  2. Bhavana
  3. Mangal Bhavana
  4. Parmarthik Shikshan Sanstha
  5. Sadhvi
  6. Sadhvi Laxya Prabha
  7. Sanyam
  8. Sushil Bafana
  9. आचार्य
  10. आचार्य महाश्रमण
Page statistics
This page has been viewed 778 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: