News in Hindi
आचार्य पहुंचे संथारा रत साध्वी को दर्शन देने
जसोल २३ अगस्त २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
आचार्य संथारा रत साध्वी वैराग्य श्री को दर्शन देने सतियों के ठिकाने पहुंचे। साध्वी श्री ने गुरुदर्शन कर अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति की। इसके बाद आचार्य ने वृद्ध साध्वियों को दर्शन देकर उनसे खमत-खामणा की। आचार्य की इस कृपा दृष्टि से सभी नतमस्तक थे। इसके बाद दिनभर खमत-खामणा का क्रम चला। विभिन्न संप्रदायों, समाजों, संस्थाओं के धर्मगुरुओं, पदाधिकारियों के खमत-खामणा के संदेश प्राप्त हुए।