News in Hindi
कार्यक्रम के दौरान आचार्य ने साध्वियों साध्वी चांद कुमारी लाडनूं, साध्वी यशोधरा लाडनूं, साध्वी गुलाब कंवर, साध्वी बिदामा व साध्वी सूरज कुमारी को शासन का संबोधन प्रदान किया। आचार्य ने कुछ गृहस्थों को महादानी श्रावक व महादानी श्राविका के अलंकरण से अलंकृत किया। वे ऐसे गृहस्थी है, जिन्होंने अपने पुत्र, पुत्री को संघ सेवा में गुरु चरणों में उपहृत किया है। इस दौरान बच्छराज चौरडिय़ा, स्व. मूलचंद श्यामसुखा, मदनलाल छाजेड़ व भीखी देवी सेठिया को अलंकरण से अलंकृत किया गया।