ShortNews in English
Balotara: 18.01.2013
Acharya Mahashraman said that money, post and title are important for ordinary people but all these things are not eternal. Welfare of soul is more important. Muni Madan Kumar requested to give Chaturmas for Sivanchi Malani area.
News in Hindi
पद, पैसा व पदवी सभी अस्थायी'
सिवांची मालाणी 17 जनवरी 2013 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
'मनुष्य के लिए पद, पैसा एवं प्रतिष्ठा महत्व रखती है, लेकिन ये सब अस्थाई है। जब तक आत्मा के उत्थान के लिए कार्य नहीं किया जाता है। मनुष्य जन्म की सही सार्थकता सिद्ध नहीं होती।' ये उद्गार आचार्य महाश्रमण ने गुरुवार को सिवांची मालाणी क्षेत्रीय संस्थान के भवन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मनुष्य की उम्र अधिकतम 100 वर्ष मानी जाती है। वर्तमान जीवन सीमित है और अनंतकाल है। मनुष्य को ऐसे कार्य करने चाहिए, जिससे वर्तमान समय की सार्थकता एवं भविष्य भी उन्नत बन सके। मंत्री मुनि सुमेरमल ने अर्थ के सही विसर्जन के महत्व को दर्शाते हुए गुजरात के जगडूशा के जीवन के अर्थ सदुपयोग की बात कही। इस अवसर पर सिवांची मालाणी क्षेत्र की ओर से अध्यक्ष पूनमचंद चौपड़ा, पूर्व अध्यक्ष पुखराज तलेसरा, गौतम सालेचा, मांगीलाल भंसाली, डूंगरमल बागरेचा, गौतम वेदमुथा व शांतिलाल भंसाली ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में चौपड़ा परिवार की ओर से मंगलाचरण किया गया। मुनि मदनकुमार ने सिवांची मालाणी क्षेत्र में आचार्य के चातुर्मास के लिए भावना व्यक्त की। मुनि दिनेशकुमार ने संचालन किया। इससे पूर्व आचार्य की धवल सेना के साथ बालोतरा तेरापंथ भवन से विहार करते हुए कुछ समय बाद हल्की वर्षा के कारण सिवांची मालाणी तेरापंथ भवन देरी से पहुंचे। विहार के दौरान आचार्य महाश्रमण ने आचार्य तुलसी स्कूल में मंगलपाठ सुनाया। विहार में धवल सेना के साथ बालोतरा, जसोल, पचपदरा, अनाड़ा, टापरा, कनाना के सैकड़ों श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। बालोतरा सभा अध्यक्ष शांतिलाल डागा, प्रवास समिति संयोजक देवराज खींवसरा, ओसवाल समाज मंत्री ओम बांठिया, तेयुप अध्यक्ष राजेश बाफना, ललित जीरावला, महिला मंडल अध्यक्षा विमला गोलेच्छा, नयना सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।