26.06.2013 ►Jasol ►17th Mahaprayan Day of Acharya Tulsi Celebrated in Presence of Sadhvi Ujjwal Rekha

Published: 28.06.2013
Updated: 08.09.2015

ShortNews in English

Jasol: 26.06.2013

17th Mahaprayan Day of Acharya Tulsi Celebrated in Presence of Sadhvi Ujjwal Rekha.

News in Hindi

आचार्य तुलसी के अणुव्रत आंदोलन से मिला नैतिकता को बल: साध्वी श्री उज्जवलरेखा

'मानवता के मसीहा थे आचार्य तुलसी'

जसोल जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो

कस्बे के पुराने ओसवाल समाज भवन में तेरापंथ धर्मसंघ के नवम् आचार्य गणाधिपति तुलसी का 17 वां महाप्रयाण दिवस साध्वी उज्जवलरेखा के सान्निध्य में मनाया गया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वी उज्जवलरेखा ने कहा कि अणुव्रत अनुशास्ता गणाधिपति तुलसी जैसे महान संतो को जन्म देने वाली भारत माता को नमन है। तुलसी के अणुव्रत आंदोलन से रूढ़ीवाद व भष्ट्राचार आदि का विरोध हुआ और नैतिकता को बल मिला। राष्ट्र संत तुलसी अणुव्रत और प्रेक्षाध्यान के रूप में जो अवदान दिया है, वह आज भी फलीभूत हो रहा है। समारोह में साध्वी बिदामा, साध्वी अमृतप्रभा, साध्वी स्मितप्रभा, साध्वी हेमप्रभा ने भी आचार्य तुलसी के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व तेरापंथ महिला मंडल जसोल की ओर से मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में तेयुप अध्यक्ष जेठमल बुरड़, महिला मंडल अध्यक्ष फैना भंसाली, पुष्पादेवी डी बुरड़ सहित आदि वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह का सफल संचालन तेरापंथ सभा मंत्री संपत राज चौपड़ा ने किया।
Sources

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Acharya
  2. Acharya Tulsi
  3. Jasol
  4. Mahaprayan
  5. Sadhvi
  6. Sadhvi Ujjwal Rekha
  7. Sushil Bafana
  8. Tulsi
  9. आचार्य
  10. आचार्य तुलसी
Page statistics
This page has been viewed 899 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: