ShortNews in English
Tankla: 06.07.2013
Acharya Mahashraman Reached Tankla.
News in Hindi
आज परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी खीवसर से लगभग 15 किलोमीटर का विहार करके टाकला (नागौर) पहुंचे, गंगाशहर से हम सात जने रास्ते की सेवा के उदेश्य से गए, हमे भी गुरुदेव के साथ लगभग 8 - 8.5 किलोमीटर पैदल विहार में सहभागी बनने का सुअवसर मिला. हम सबका मन बहुत प्रसन्न हुआ. गुरु सन्निधि की सेवा से दिल गदगद हो गया. गुरुदेव की परम प्रसन्नमयं मुद्रा और वात्सल्य पूर्ण आशीर्वाद से हम सब निहाल हो गए, संयोग से आज आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी का 94 वा जन्मदिवस (प्रज्ञा दिवस) के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सहभागी बनने का दोहरा लाभ भी मिल गया.
जय जय ज्योति चरण --- जय जय महाश्रमण
--
Dharmendra Daklia (Jain)