ShortNews in English
Pali: 06.07.2013
Pragya Divas Celebrated in Presence of Sadhvi Amit Prabha.
News in Hindi
पाली आचार्य महाप्रज्ञ का 94 वां जन्मदिवस मनाया
पाली 05 जुलाई 2013 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
आचार्य महाप्रज्ञ का 94 वां जन्मदिवस शुक्रवार को साध्वी श्री अमितप्रभा के सानिध्य में मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रज्ञा जागरण सूत्र की जानकारी देते हुए कहा कि इसके चार सूत्र है, इनमें उप शांतिवृती, आहार संयम, विधायक दृष्टि कोण और वाक संयम शामिल है। यह चारों सूत्र हमारे शरीर में हाड़-मांस, मज्जा ओर रक्त की भांति जीवन धरती के कण-कण में विद्यमान है। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रज्ञ अष्टकम से किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगर परिषद चेयरमैन केवलचंद गुलेच्छा ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ ने प्रेक्षा ध्यान, अहिंसा यात्रा जैसे अभियान मानव जाति को दिए। इस दौरान साध्वी विनय व जगत यशाजी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा अध्यक्ष सुरजमल बेगानी, मंत्री भंवरलाल सेमलानी और प्रमोद भंसाली सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि का साहित्य भेंट कर स्वागत किया गया।
पाली. आचार्य महाप्रज्ञ के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रज्ञा जागरण सूत्र की जानकारी देतीं साध्वी श्री अमितप्रज्ञा एवं उपस्थित श्रावक-श्राविकाएं।